Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Android फोन में Apps क्यों होते हैं क्रैश, इन टिप्स के साथ कर सकते हैं ऐप्स दोबारा इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 10:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन में ऐप क्रैशिंग की परेशानी हर दूसरे यूजर से जुड़ी है ऐसे में अगर आप भी अपने एंड्रॉइड फोन में ऐप्स का इस्तेमाल करने में परेशानी झेल रहे हैं ...और पढ़ें

    स्मार्टफोन में ऐप क्रैशिंग की परेशानी हर दूसरे यूजर से जुड़ी है
    स्मार्टफोन में ऐप क्रैशिंग की परेशानी हर दूसरे यूजर से जुड़ी है

    HighLights

    1. Android फोन के वीक चिपसेट की वजह से ऐप क्रैशिंग की परेशानी आती है।
    2. क्रैश होने वाले ऐप को फोन से अनइन्स्टॉल कर दोबारा इन्स्टॉल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हुए कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा जब ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी आई हो। ऐप पर टैप करने के साथ ही ऐप ओपन न होकर स्क्रीन पर होम पेज शो होना असल में ऐप क्रैशिंग की परेशानी है। ऐसे में ऐप क्रैशिंग को कुछ टिप्स की मदद से ठीक किया जा सकता है।

    ऐप्स क्रैश क्यों होते हैं

    ऐप क्रैश होने के कई कारण हो सकते हैं। एंड्रॉइड फोन में ऐप्स क्रैश हो रहे हैं तो इसके लिए ये वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं-

    • फोन की लॉ मेमोरी
    • फोन का वीक चिपसेट
    • ऐप की खराब कोडिंग

    ऐप क्रैश होने पर क्या करें

    ऐप क्रैश हो रहे हैं तो इसके लिए कुछ तरीकों को अपनाया जा सकता है, जिनकी मदद से परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है-

    फोर्स स्टॉप : फोन में ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है तो उस ऐप को फोर्स स्टॉप कर दोबारा ओपन कर सकते हैं।

    Settings>Apps> क्रैश होने वाला ऐप सेलेक्ट करें>App ओपन करें>Force stop पर टैप करें अब ऐप को दोबारा ओपन करें।

    ऐप रिइन्स्टॉल: फोन में ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है तो उस ऐप को डिलीट कर प्ले स्टोर से दोबारा उसी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

    ऐप डेटा क्लियर: फोन में कोई एक ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है तो उस ऐप का डेटा क्लियर कर सकते हैं। ऐप डेटा क्लियर करने के बाद ऐप को दोबारा सेटअप कर इस्तेमाल करें। Settings>Apps> क्रैश होने वाला ऐप सेलेक्ट करें>App ओपन करें>Clear data और Clear storage पर टैप करें।

    फोन रिस्टार्ट: फोन में एक नहीं बल्कि कई ऐप बार-बार क्रैश हो रहे हैं तो फोन को रिस्टार्ट कर सकते हैं। पावर बटन पर प्रेस कर होल्ड करें। इसके बाद रिस्टार्ट पर टैप कर दें।

    ऐप परमिशन: एंड्रॉइड फोन को अपडेट किया है तो फोन में क्रैश होने वाले ऐप की परमिशन को चेक करना जरूरी है। ऐप को दी जाने वाली सभी परमिशन को जरूरत के मुताबिक अलाउ कर सकते हैं।

    खबरें और भी