Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार की नंबर प्लेट से लेकर घर के एड्रेस तक, Google Map पर सब आ रहा नजर, ऐसे छिपाएं अपनी जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 09:31 AM (IST)

    How to hide and blur house car license plate and other personal information on Google Maps गूगल मैप अपने यूजर के लिए अनजान रास्तों पर एक भरोसेमंद साथी ...और पढ़ें

    How to hide and blur house, car license plate and other personal information on Google Maps
    How to hide and blur house, car license plate and other personal information on Google Maps

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल मैप का इस्तेमाल यूजर के लिए अनजान लोकेशन को एक्सप्लोर करना आसान बनाता है। अगर आप भी गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लेटफॉर्म के स्ट्रीट व्यू फीचर के बारे में भी जानकारी होगी।

    गूगल मैप का कौन-सा फीचर बन सकता है बड़ी परेशानी?

    दरअसल गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर की मदद से यूजर किसी दुकान, रास्ता, गली को 360 डिग्री व्यू के साथ देखने में मदद करता है। इस फीचर की मदद से दुकान के नाम, बिल्डिंग नंबर, गली में पार्क की गई गाड़ियों और रोड को देखा जा सकता है।

    हालांकि, गूगल मैप का यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए परेशानी की वजह बन सकता है, इस फीचर की मदद से यूजर की पर्सनल जानकारियां प्लेटफॉर्म पर रिवील हो सकती हैं।

    जानकारियों की प्राइवेसी के लिए गूगल की क्या पॉलिसी है?

    हालांकि, यूजर को उसकी पर्सनल जानकारियों के रिवील होने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल इस फीचर के साथ पर्सनल जानकारियों को ब्लर करने की सुविधा देती है। गूगल की ओर से ऐसी जानकारियों को ऑटोमैटिकल ब्लर किया जाता है। किसी स्थिति में अगर आप 360 डिग्री व्यू पिक्चर अपलोड कर रहे हैं तो आप खुद जानकारियों को ब्लर कर सकते हैं।

    गूगल ने नहीं हटाई जानकारियां तो क्या करें?

    अगर गूगल की ओर आपकी पर्सनल जानकारियों को मैप से हाइड नहीं किया जाता है तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर गूगल को इसके लिए रिपोर्ट कर सकते हैं ।

    गूगल को अपनी निजी जानकारियों के लिए ब्लर रिक्वेस्ट दर्ज करवा सकते हैं-

    • सबसे पहले ब्राउजर की मदद से maps.google.com पर विजिट करना होगा।
    • इसके बाद गूगल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा।
    • अब उस लोकेशन पर आना होगा, जिसे आप ब्लर करवाना चाहते हैं।
    • लोकेशन के नेम टैप पर नजर आ रहे तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
    • यहां Report a problem ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • नेक्स्ट पेज पर बिल्डिंग, नंबर प्लेट या जिन जानकारियों को हाइड करना चाहते हैं, को सेलेक्ट करना होगा।
    • रिपोर्ट करने के लिए एक कारण बताने की जरूरत होगी।
    • इसके बाद कैप्चा और ईमेल डिटेल्स को शेयर करना होगा।
    • सबमिट बटन पर क्लिक करने के साथ ही आपकी रिक्वेस्ट सेंड हो जाएगी।

    खबरें और भी