Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनी Whatsapp प्रोफाइल पिक्चर को कुछ कॉन्टेक्ट्स से इस तरह छुपाएं

    By Sakshi Pandya Edited By:
    Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:38 PM (IST)

    Whatsapp में अब तक ऐसा कोई फीचर उपलब्ध नहीं। इस पोस्ट में हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप किसी एक या एक से अधिक कांटेक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर ...और पढ़ें

    अपनी Whatsapp प्रोफाइल पिक्चर को कुछ कॉन्टेक्ट्स से इस तरह छुपाएं
    अपनी Whatsapp प्रोफाइल पिक्चर को कुछ कॉन्टेक्ट्स से इस तरह छुपाएं

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Facebook अधिकृत इंस्टेंट मैसेजिंग Whatsapp पिछले कुछ महीनों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन से लेकर स्टेटस हाईड करने जैसे कई यूजफुल फीचर्स यूजर्स के लिए लेकर आया है। कई यूजर्स एक Whatsapp में एक और फीचर चाहते होंगे जो अभी तक इस ऐप में उपलब्ध नहीं है। ऐसा कई बार होता है जब हम चुनिंदा लोगों से अपनी प्रोफाइल पिक्चर को छुपाना चाहते हैं। लेकिन Whatsapp में अब तक ऐसा कोई फीचर उपलब्ध नहीं। इस पोस्ट में हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप किसी एक या एक से अधिक कांटेक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपा सकते हैं।

    पहला स्टेप: कांटेक्ट को करें डिलीट: 

    - अपनी कांटेक्ट लिस्ट में जाकर आप उस कांटेक्ट को डिलीट कर दें जिससे आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपाना चाहते हैं

    - डिलीट करने के लिए अपनी कांटेक्ट लिस्ट में जाएं और तीन डॉट्स या एडिट के विकल्प में जाकर कांटेक्ट को डिलीट कर दें

    दूसरा स्टेप: Whatsapp प्राइवेसी सेटिंग को बदलें:

     - कांटेक्ट डिलीट करने के आबाद अपने स्मार्टफोन में Whatsapp को खोलें

    - इसके बाद ऊपर की ओर राइट कार्नर में तीन डॉट्स पर क्लिक करें

    - सेटिंग्स को सेलेक्ट कर के अकाउंट के विकल्प पर जाएं

    - इसमें प्राइवेसी सेटिंग्स में जाएं

    - इसमें प्रोफाइल फोटो के विकल्प पर जा कर माय कांटेक्ट पर टैप करें

    -इसी तरह अन्य कॉन्टेक्ट्स से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपाने के लिए स्टेप 1 ओर 2 को दोहराएं।

    इसके आलावा अगर आपको कांटेक्ट डिलीट नहीं करना है तो अपने स्मार्टफोन में Whatsapp सेटिंग्स में जाकर Nobody का चयन कर लें। लेकिन इससे आपकी पिक्चर व्हत्सप्पके सभी कॉन्टेक्ट्स से हाइड हो जाएगी। 

    यह भी पढ़ें:

    Video: Honor 10 Lite कल होगा लॉन्च, देखें Honor के CMO सुहैल तारिक का Exclusive इंटरव्यू

    Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज

    OnePlus 7 की एक और तस्वीर हुई लीक, नॉच फीचर को किया गया रिमूव