Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lock Aadhaar Card: आधार कार्ड को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम, लॉक हो जाएंगी सारी डिटेल्स

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 06:00 PM (IST)

    क्या आपके मन में कभी ये डर आया है कि आपके आधार की डिटेल्स को साइबर अपराधियों ने चुरा लिया तो क्या होगा। यह जानकारी हर भारतीय नागरिक के लिए काम की साबि ...और पढ़ें

    Aadhaar Card को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
    Aadhaar Card को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं आपके आधार कार्ड की डिटेल्स का साइबर क्रिमिनल गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

    जी हां, ऐसा साइबर अपराध के लिए किया जा सकता है। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपनी पहचान से जुड़े इस सरकारी डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखें।

    आधार कार्ड डिटेल्स को साइबर अपराधियों से बचाएं

    बहुत कम आधार कार्ड होल्डर को जानकारी होगी कि आधार कार्ड में मौजूद डिटेल्स को साइबर क्रिमिनल से छुपाया जा सकता है।

    इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से आधार कार्ड लॉक करने की सुविधा मिलती है। एक बार आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर दें तो आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल बहुत हद तक टल जाता है।

    आधार कार्ड की डिटेल्स को लॉक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे फोन, पीसी पर आधार कार्ड बायोमेट्रिक को ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं। यह कुछ मिनटों का एक आसान प्रॉसेस है-

    आधार कार्ड बायोमेट्रिक को ऑनलाइन कैसे करें लॉक कर सकते हैं

    • आधार कार्ड बायोमेट्रिक को ऑनलाइन लॉक करने के लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर आना होगा।

    • अब स्क्रॉल डाउन कर Lock / Unlock Aadhaar ऑप्शन पर आना होगा।

    • अब सारी जानकारियों को पढ़ कर नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।

    • अब बायोमेट्रिक को ऑनलाइन लॉक करने के लिए वर्जुअल आईडी, नाम, पिनकोड और कैप्चा एंटर कर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
    • आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे एंटर कर चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही एंटर दबाते हैं स्क्रीन पर आधार कार्ड बायोमेट्रिक लॉक होने की जानकारी डिस्प्ले हो जाती है।

    वर्जुअल आईडी चुटकिंयों में ऐसे करें जनरेट

    Lock / Unlock Aadhaar के लिए 16 डिजिट की वर्जुअल आईडी जनरेट किया जाना जरूरी है। वर्जुअल आईडी को आधार होल्डर 1947 पर एसएमएस भेज कर जनरेट कर सकते हैं।

    इसके लिए 1947 पर अपने आधार नंबर के चार आखिरी डिजिट को RVID _ _ _ _ फॉर्मेट में भेजना होगा। मैसेज करने के साथ ही आपके फोन पर आपकी वर्चुअल आईडी नंबर भेज दिया जाता है।

    ये भी पढ़ेंः Aadhaar Card Misuse: आपके आधार कार्ड का कब और कहां हुआ गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं खुद पता