Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smartphone में नहीं होगी मालवेयर की एंट्री, Google Play Store का सेफ्टी टूल पहले ही बजाएगा खतरे की घंटी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 08:53 AM (IST)

    Google Play Protect Safety tool स्मार्टफोन यूजर के लिए कई तरह के ऐप्स पेश किए जाते हैं। कई बार साइबर अपराधी मालवेयर से जुड़े ऐप्स को भी पेश करते हैं। ...और पढ़ें

    How to protect Device from Harmful apps and malware, Pic Courtesy- Jagran File
    How to protect Device from Harmful apps and malware, Pic Courtesy- Jagran File

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। Smartphone का इस्तेमाल एक ज्यादा जानकार यूजर के अलावा कम जानकार यूजर द्वारा भी किया जाता है। स्मार्टफोन डिजिटल समय की जरूरत बन गया है। ऐसे में कॉलिंग, चैटिंग, पेमेंट और इंटरनेट से जुड़े तमाम काम के लिए स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल किया जाता है।

    वहीं दूसरी ओर, साइबर अपराधी भी अलग- अलग हथकंडे अपना कर आम यूजर्स को अपना निशाना बनाते हैं। यूजर को कई बार किसी तरह का झांसा देकर अपराधी अपने जाल में फंसाने की साजिश रचता है। खास कर स्मार्टफोन यूजर के लिए ऐसे ऐप बनाए जाते हैं, जो यूजर की प्राइवेट और बैंकिंग जानकारियों को चुराने का काम करते हैं।

    क्या है Google Play Protect

    ऐसे में यूजर को सचेत रहने की जरूरत है। हालांकि, कई बार यूजर के लिए ऐसे ऐप पेश किए जाते हैं, जिनके फेक होने की पहचान कर पाना मुश्किल होता है।

    ऐसे में यूजर के लिए गूगल प्ले स्टोर पर एक सेफ्टी टूल पेश किया जाता है। गूगल प्ले स्टोर पर खतरनाक ऐप्स की पहचान करने के लिए Google Play Protect फीचर दिया जाता है।

    कैसे काम करता है Google Play Protect

    Google Play Protect यूजर के डिवाइस को स्कैन करने का काम करता है। इस सेटिंग के ऑन होने पर यूजर के फोन में मालवेयर से जुड़ा ऐप मिलता है तो फीचर ऐसे ऐप की पहचान कर यूजर को इसकी जानकारी नोटिफिकेशन भेज कर देता है।

    यह फीचर किसी नए ऐप को भी चेक करता है, किसी तरह का कोई हार्मफुल ऐप होने पर यह यूजर को वॉर्निंग देता है। इतना ही नहीं, यूजर के डिवाइस में किसी हार्मफुल ऐप की पहचान होने पर यह सेटिंग ऐप को डिएक्टीवेट और रिमूव भी करती है।

    खबरें और भी

    ऐसे करें Google Play Protect टूल का इस्तेमाल

    गूगल के इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस का Play Protect Certified होना जरूरी है। डिवाइस का सर्टिफिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Google Play Store ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां Settings पर टैप करना होगा। About में डिवाइस कासर्टिफिकेशन स्टेटस चेक किया जा सकता है।

    ऐसे टर्न ऑन करें Google Play Protect फीचर

    • सबसे पहले Google Play Store ऐप को ओपन करना होगा।
    • इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद Play Protect पर टैप करना होगा।
    • यहां Settings पर टैप करना होगा।
    • यहां Scan apps with Play Protect को टर्न ऑन करना होगा।
    • इसी तरह दूसरे ऑप्शन Improve Harmful app detection फीचर को ऑन करना होगा।