Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone में करना चाहते हैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग; बस फॉलो करें ये स्टेप्स

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 10:13 AM (IST)

    Apple अपने iPhone के लिए बहुत से फीचर्स लाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अपने आइफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो आप क्या कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    iPhone में करना चाहते हैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग; बस फॉलो करे ये स्टेप्स
    iPhone में करना चाहते हैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग; बस फॉलो करे ये स्टेप्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ-साथ दुनिया भर में एपल आईफोन के लाखों यूजर्स है। कंपनी हर अपडेट के साथ अपने कस्टमर्स के लिए कुछ नया लाती रहती है। ऐसा ही एक फीचर स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है। ऐसे में अगर आप अपने iPhone स्क्रीन के साथ-साथ अपनी आवाज रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है।

    स्क्रीन और आवाज दोनों को एक साथ रिकॉर्ड करने के कई तरीके हैं। इसके लिए दूसरे फोन का उपयोग कर सकते हैं और बाद में आवाज जोड़ सकते हैं। मगर आईफोन में एक इनबिल्ड विकल्प भी मिलता है और इसके लिए बस एक टैप की जरूरत है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    क्यों काम आती है स्क्रीन रिकॉर्डिंग

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग हमे तब काम आती है, जब हमें या को किसी को कोई प्रोसेस बताना हो या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ट्यूटोरियल वीडियो डालनी हो।

    ऐसे में आईफोन स्क्रीन रिकॉर्डिंग बहुत खास फीचर हो सकता है जिस पर आप हमेशा भरोसा कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एक विकल्प है जिससे आप आवाज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए बस अपने iPhone पर कंट्रोल सेंटर पर जाना है। 

    यह भी पढ़ें - पहली सेल में चूक गए मौका, न हों परेशान; आज फिर लाइव होगी OnePlus के इस तगड़े फोन की सेल

    iPhone कैसे करें स्क्रीन रिकॉर्ड?

    • सबसे पहले अपने फोन के ऊपरी किनारे से नीचे की ओर स्वाइप करें।
    • अब, छोटे रिकॉर्डर बटन का पता लगाएं जो डिफॉल्ट रूप से नीचे दाईं ओर संगीत ऐप के ठीक बगल में होता है।
    • इसके बाद स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप आइकन को कुछ सेकंड के लिए दबाए रखें।
    • अब एक अन्य मेनू पॉप अप हो जाएगा।
    • इसके बाद माइक्रोफोन बटन का पता लगाएं जो इस पॉप-अप मेनू में दिखाया जाएगा। इस बटन को टैप करें ताकि यह माइक्रोफोन चालू हो जाए।
    • अब, जब आप अपने iPhone की स्क्रीन रिकॉर्ड करेंगे, तो यह आवाज भी कैप्चर करेगा। अगर आप वॉयस ऑफ के विकल्प को टॉगल करना चाहते हैं, तो आप फिर से स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप मेनू पर जाकर और माइक्रोफोन बटन को एक बार फिर से टैप करके ऐसा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Instagram Quiet Mode: बार-बार फोन खोलकर इंस्टाग्राम चेक करने की आदत से हैं परेशान, परेशानी का समाधान है ये खास फीचर

    खबरें और भी