Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करें, इस आसान तरीके को कर सकते हैं फॉलो

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 06:00 PM (IST)

    एंड्रॉइड फोन में यूजर्स को कई फीचर्स की सुविधा मिलती है। यूजर को कई बार अपने ही डिवाइस की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यूजर की स ...और पढ़ें

    Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें, इन स्टेप्स को कर सकते हैं फॉलो
    Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें, इन स्टेप्स को कर सकते हैं फॉलो

    HighLights

    1. स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर गेम सेशन को रिकॉर्ड करने के लिए काम आता है।
    2. एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर फोन की क्विक सेटिंग में मौजूद होता है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एंड्रॉइड फोन में यूजर को कई तरह की सुविधा मिलती है। अगर आप भी एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल, कई बार यूजर को अपने फोन में कुछ जरूरी कामों के लिए स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है।

    एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को यूजर्स की सुविधा के लिए क्विक सेटिंग में उपलब्ध करवाया जाता है। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से स्क्रीन को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग क्या है

    दरअसल, स्मार्टफोन यूजर को डिवाइस की स्क्रीन रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। स्मार्टफोन की स्क्रीन पर अपीयर होने वाले मोमेन्ट्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस रिकॉर्डिंग को फोन की गैलरी में दोबारा प्ले किया जा सकता है।

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा किसी मुश्किल प्रोसेस को याद रखने या गेम सेशन को रिकॉर्ड करने के लिए मिलती है। इसी तरह यूजर किसी मीटिंग से जुड़े नोट्स को कैप्चर कर सकता है।

    स्क्रीनशॉट से अलग होती है स्क्रीन रिकॉर्डिंग

    एंड्रॉइड फोन में स्क्रीनशॉट की मदद से किसी जरूरी इमेज और मोमेंट को कैप्चर किया जा सकता है। हालांकि, स्क्रीनशॉट की मदद से रनिंग मोमेंट को कैप्चर करने की सुविधा नहीं मिलती है। लाइव मोमेंट को कैप्चर करने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो फॉर्मेट है।

    एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें

    • एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए सबसे पहले टॉप स्क्रीन को दो बार स्वाइप डाउन करना होगा।
    • स्क्रीन रिकॉर्डिंग का आइकन राइट साइड स्वाइप करने पर देख सकेंगे।
    • अब रिकॉर्डर वाले आइकन ( स्क्रीन रिकॉर्डिंग) पर क्लिक करना होगा।
    • स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए स्टार्ट पर टैप करना होगा।
    • होम स्क्रीन पर रिकॉर्डर को टाइमर के साथ ऑन देखा जा सकेगा।
    • रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए दोबारा से टॉप स्क्रीन को स्वाइप डाउन करना होगा।
    • यहां स्क्रीन रिकॉर्डर नोटिफिकेशन पर टैप करना होगा।
    • नोटिफिकेशन पर टैप करने के साथ ही रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो रुक जाता है।

    खबरें और भी