Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई आधार ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन और मोबाइल नंबर अपेडट करने का क्या है तरीका?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:00 PM (IST)

    नई Aadhaar App से अब घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना आसान हो गया है। उपयोगकर्ता अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार नंबर से ऐप पर रजिस्ट्रेशन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नई Aadhaar एप ने लोगों की बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व कर दी है। यूजर्स घर बैठे अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, आधार का पता और दूसरी डिटेल अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले फोन नंबर अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारकों को आधार सेंटर जाना पड़ता था। यहां हम आपके साथ आधार ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Aadhaar App में कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    आधार एप के साथ UIDAI ने आधार में जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है। इस ऐप का लाभ उठाने के लिए इस एप में उस मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, जिससे आपका आधार से लिंक है। हालांकि, यूजर्स दूसरे मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर वे आधार संबंधी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। एप में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधार नंबर की भी जरूरत पड़ेगी।

    Aadhaar App number

    स्टेप 1 - सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एपल एप स्टोर से अपने स्मार्टफोन में आधार एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना पड़ेगा।

    स्टेप 2 - एप इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना है। अपनी पसंद की भाषा सलेक्ट करने के बाद टर्म और कंडीशन को एक्सेप्ट करनी हैं।

    स्टेप 3 - इसके बाद आपको ऐप के होम पेज में दिख रहे Register Aadhaar टैब पर क्लिक करना है।

    स्टेप 4 - अब आपको आधार नंबर डालना है। इसके बाद सिम वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना है।

    स्टेप 5 - इसके बाद आपको फेस ऑथेंटिफिकेशन प्रोसेस को कंप्लीट करना है। इसके लिए आपको फोन के फ्रंट कैमरा से आंखें झपकाकर इस प्रोसेस को पूरा करना है।

    स्टेप 6 - इसके बाद एप लॉगइन के लिए आपको छह अकों का पिन जनरेट करना है। इस पिन से ही आपको आगे एप में लॉगइन करना होगा।

    Aadhaar App से क्या-क्या कर सकते हैं?

    इस एप के जरिए यूजर्स आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ-साथ आधार कार्ड पर मौजूद एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे यूजर्स अपना आधार डिटेल्स भी शेयर कर सकते हैं।

    आधार एप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

    स्टेप 1 - सबसे पहले आधार एप में लॉगइन करना है। होम स्क्रीन पर अपडेट आधार डिटेल्स पर क्लिक करना है।

    स्टेप 2 - अब आपको अपडेट मोबाइल नंबर के ऑप्शन में क्लिक करना है और एप में पूछी सभी जानकारी भरनी है।

    स्टेप 3 - इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करना है और पेमेंट प्रोसेस पूरा करना है।

    जैसे ही वेरिफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा आधार पर आपके फोन नंबर की डिटेल्स भी अपडेट हो जाएंगी। ऐसे ही यूजर्स अपना पता भी अपडेट कर सकते हैं। पता अपडेट करने के लिए यूजर को वैलिड एड्रेस प्रूफ सब्मिट करना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च, मिनटों में अब ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

    आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए आप किस तरीके को बेहतर मानते हैं?