Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना इंटरनेट के भी ठीक समय पर सेंड हो जाएगा मेल, बस Gmail की इस ट्रिक का करना होगा इस्तेमाल

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 11:00 PM (IST)

    जीमेल का इस्तेमाल मेल भेजने और रिसीव करने के लिए करते हैं तो ये ट्रिक आपको भी जरूरत के समय जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए। जीमेल पर मेल शेड्यूल करने की सुवि ...और पढ़ें

    Gmail की इस ट्रिक का जरूर करें जरूरत के समय इस्तेमाल
    Gmail की इस ट्रिक का जरूर करें जरूरत के समय इस्तेमाल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की होगी। जीमेल पर मेल इंटरनेट कनेक्शन के साथ भेजा जाता है।

    कैसा हो अगर आपका जरूरी मेल बिना इंटरनेट के सही समय पर सेंड हो जाए। जी हां, जीमेल के एक खास फीचर के साथ इस तरह से मेल सेंड किया जा सकता है। इस आर्टिकल में जीमेल की इस शानदार ट्रिक के बारे में ही बता रहे हैं।

    जीमेल पर मेल कर सकते हैं शेड्यूल

    जीमेल पर मेल को शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है। एक बार मेल शेड्यलू कर लेते हैं तो बिना इंटरनेट के भी आपका मेल शेड्यूल किए गए टाइम पर सेंड हो जाता है। शेड्यूल करने के दौरान मेल शेड्यूल्ड कैटेगरी में नजर आता है।

    पीसी पर ऐसे शेड्यूल करें मेल

    • सबसे पहले जीमेल ओपन करना होगा।
    • अब मेल टाइप करने के लिए Compose पर क्लिक करना होगा।
    • अब पूरा मेल टाइप करने के बाद Send के दांयी ओर more send options पर क्लिक करना होगा।
    • अब schedule send के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • अब Pick Date And Time पर टैप करना होगा।
    • डेट और टाइम की डिटेल्स शेयर करने के बाद schedule send पर क्लिक करना होगा।

    ये भी पढ़ेंः Gmail के सारे Spam मेल से एक बार में ही मिल जाएगा छुटकारा, 90 प्रतिशत यूजर इस ट्रिक से हैं अनजान

    एंड्रॉइड फोन पर ऐसे शेड्यूल करें मेल

    • सबसे पहले जीमेल ओपन करना होगा।
    • अब मेल टाइप करने के लिए Compose पर क्लिक करना होगा।
    • अब पूरा मेल टाइप करने के बाद Send के दांयी ओर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
    • अब schedule send पर टैप करना होगा।
    • अब Pick Date And Time पर टैप करना होगा।
    • डेट और टाइम की डिटेल्स शेयर करने के बाद schedule send पर क्लिक करना होगा।

    ये भी पढ़ेंः Gmail Tricks: फुल हो गया आपका जीमेल तो ऐसे मिनटों में खाली करें स्पेस, ये टिप्स हैं खास

    खबरें और भी