Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्राइवेट पिक्चर्स पासवर्ड के साथ WhatsApp करना है आसान, ये तरीका ऐसे करता है काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 07 May 2023 07:56 AM (IST)

    WhatsApp Tricks कई बार स्मार्टफोन यूजर को अपनी कुछ सीक्रेट पिक्चर्स सेंड करने की जरूरत होती है। ऐसे में वॉट्सऐप के जरिए भी पिक्चर सेंड की जा सकती है। ...और पढ़ें

    How To Send Pictures In WhatsApp With PDF Password Protection, Pic Courtesy- Pixabay
    How To Send Pictures In WhatsApp With PDF Password Protection, Pic Courtesy- Pixabay

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। आसान इंटरफेस के साथ आने वाले इस ऐप में यूजर को पिक्चर सेंड करने से लेकर पेमेंट और चैटिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में हर किसी को स्मार्टफोन में एक टैप के साथ ऐप में पहुंच कर काम करना बेहद आसान लगता है। हालांकि, पिक्चर सेंड करने को लेकर बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स वॉट्सऐप से बचते नजर आते हैं।

    पासवर्ड प्रोटेक्शन के साथ पिक्चर सेंड और रिसीव करना आसान

    वॉट्सऐप पर पिक्चर्स सेंड करने से पिक्चर की क्वालिटी खराब हो जाती है। इतना ही नहीं, वॉट्सऐप किसी भी स्मार्टफोन यूजर के लिए एक ऐसा ऐप है जो दिनभर में कई बार ओपन किया जाता है। ऐसे में यूजर सीक्रेट और प्राइवेसी से जुड़े मैसेज और डॉक्यूमेंट को इस ऐप से सेंड करने से बचता है।

    अगर आपको भी ऐसा लगता है कि सीक्रेट और कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट वॉट्सऐप के जरिए सुरक्षित रूप से नहीं भेज सकते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए एक नई जानकारी वाला हो सकता है। वॉट्सऐप पर पिक्चर्स को पासवर्ड प्रोटेक्शन के साथ सेंड और रिसीव किया जा सकता है।

    ऐसे काम करता है तरीका

    हर स्मार्टफोन यूजर के डिवाइस में डॉक्यूमेंट के लिए पीडीएफ कन्वर्टर ऐप होता ही है, इसी ऐप की मदद से आप अपने सीक्रेट इमेज को पासवर्ड प्रोटेक्टेड बना कर सेंड कर सकते हैं।

    गूगल प्ले स्टोर पर कई पीडीएफ कन्वर्टर ऐप के ऑप्शन मिलते हैं। यहां 'Image to PDF - PDF Maker' ऐप के जरिए वॉट्सऐप पिक्चर सेंड करने का तरीका बता रहे हैं-

    • सबसे पहले 'Image to PDF - PDF Maker' इन्स्टॉल कर ओपन करना होगा।
    • ऐप में '+' आइकन पर क्लिक कर, गैलेरी और कैमरा में से एक ऑप्शन को चुनना होगा।
    • जिस पिक्चर को सेंड करना है उसे कैमरा ऑप्शन से तुरंत क्लिक कर सकते हैं।
    • इसके अलावा, गैलरी की पिक्चर के लिए गैलेरी ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • पिक्चर चुनने के बाद Done ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • टॉप राइट साइड पर तीन बटन में से सेंटर वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • पीडीएफ को नाम देकर 'Password Protection' पर टिक करना होगा।
    • नया बॉक्स 'PDF Password' पॉप होते ही पासवर्ड सेट करना होगा।
    • 'Ok' बटन पर टैप करना होगा, इसके बाद पीडीएफ फाइल क्रिएट हो जाएगी।
    • राइट साइड शेयर के ऑप्शन पर टैप करना होगा। यहां WhatsApp पर टैप करना होगा।
    • जिस यूजर को पिक्चर सेंड करनी है, उसका नाम सेलेक्ट कर पिक्चर सेंड करनी होगी।
    • सेंडर पिक्चर रिसीवर को पासवर्ड की जानकारी कॉल या दूसरे तरीके से देकर ओपन करवा सकता है।

    खबरें और भी