Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना नाम सर्च किए डाउनलोड हो जाएगा Smartphone में ऐप, Google Play Store पर मिलता है ये तगड़ा फीचर

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    अगर हम कहें कि आप अपने दोस्त के फोन में मौजूद ऐप को बिना गूगल प्ले स्टोर पर सर्च किए अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं तो यह बात आपको भी कुछ समझ नहीं आ ...और पढ़ें

    बिना नाम सर्च किए डाउनलोड हो जाएगा Smartphone में ऐप
    बिना नाम सर्च किए डाउनलोड हो जाएगा Smartphone में ऐप

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एंड्रॉइड यूजर्स को गूगल के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के साथ कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं।

    क्या आप जानते हैं आप अपने फोन में बिना सर्च किए ही ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जी हां, गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉइड यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने की एक खास सुविधा मिलती है।

    Google Play Store में कौन-सा फीचर है कमाल

    दरअसल, जिस तरह एक फोन से दूसरे फोन में फोटो-फाइल ट्रांसफर की जाती हैं, ठीक इसी तरह ऐप्स भी शेयर किए जा सकते हैं।

    मान लीजिए आपके दोस्त के फोन में कोई बढ़िया ऐप हो और आप भी उस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो तुरंत प्ले स्टोर पर ऐप शेयर कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः खतरनाक App की छुट्टी कर देगा Google Play Store का ये तगड़ा टूल, एक क्लिक में खोल देगा फोन में छुपे सारे राज

    Google Play Store की मदद से ऐसे शेयर करें ऐप्स

    • सबसे पहले एंड्रॉइड फोन में प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट साइड पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
    • अब Manage apps and device पर क्लिक करना होगा।
    • अब share apps पर टैप करना होगा।
    • यहां जिस फोन से ऐप लेना है उस पर Send और दूसरे पर Receive टैप करना होगा।
    • अब जिस फोन से ऐप ले रहे हैं उस पर एक लिस्ट ओपन हो जाएगी।
    • जिस ऐप को शेयर करना है, उसे सेलेक्ट करना होगा।
    • अब टॉप पर सेंड आइकन पर टैप करना होगा।
    • अब यहां रिसीवर का फोन नजर आने पर उस पर टैप करना होगा।
    • दूसरी ओर, रिसीवर को डिवाइस पेयरिंग के लिए एक पिन मिलेगा।
    • इस पिन को कन्फर्म करने के बाद नेक्स्ट पर आना होगा।
    • दोनों डिवाइस की पेयरिंग होने के साथ ही सेकेंडों में ऐप डाउनलोड हो जाता है।

    नोट- ऐप शेयरिंग के लिए जरूरी है कि दो फोन एक दूसरे के नजदीक हों। इसके साथ ही दोनों ही डिवाइस में ब्लूटुथ और वाईफाई सेटिंग का इनेबल होना भी जरूरी होगा।