Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Scam की कैसे करें पहचान, कहां होती है वॉट्सऐप यूजर से चूक; कौन-सी गलतियां पड़ती हैं भारी

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 09:00 PM (IST)

    डिजिटल समय में हर इंटरनेट यूजर फोन का इस्तेमाल कर रहा है। इस स्मार्टफोन में वॉट्सऐप एक कॉमन ऐप है जिसका हर दूसरा यूजर इस्तेमाल कर रहा है। एक बड़े यूजर ...और पढ़ें

    WhatsApp Scam की इस तरह कर सकते हैं पहचान
    WhatsApp Scam की इस तरह कर सकते हैं पहचान

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को बंद कर सकते हैं।
    2. वॉट्सऐप पर अनजान नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट किया जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल समय में हर इंटरनेट यूजर फोन का इस्तेमाल कर रहा है। इस स्मार्टफोन में वॉट्सऐप एक कॉमन ऐप है, जिसका हर दूसरा यूजर इस्तेमाल कर रहा है। एक बड़े यूजर बेस की वजह से ही वॉट्सऐप स्कैमर्स के निशाने पर रहता है। स्कैमर वॉट्सऐप यूजर को आसानी से अपने जाल में फंसा सकता है और अपनी चाल में कामयाब हो सकता है। आपके साथ वॉट्सऐप पर कोई स्कैम न हो जाए, इसके लिए जरूरी है कि वॉट्सऐप पर पहले ही आप स्कैमर की चाल को भांप जाएं।

    ऐसे भांपे स्कैमर की चाल

    सवाल यह कि वॉट्सऐप पर यह कैसे पता लगेगा यह स्कैमर की कोई चाल है। स्कैम की पहचान करने के लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा-

    • अगर किसी अनजान नंबर से आपको वॉट्सऐप मैसेज किया जाता है किसी बिजनेस के नाम पर आपसे पर्सनल जानकारियां मांगी जाती हैं तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
    • वॉट्सऐप मैसेज पर कोई अनजान यूजर आपको किसी तरह का लिंक शेयर कर रहा है तो यह स्कैमर की चाल समझी जानी चाहिए।
    • वॉट्सऐप पर अगर कोई अनजान यूजर आपको किसी तरह का ऑफर दे रहा है, जिसमें आपको पैसों का भी लालच दिया जा रहा हो तो तुरंत समझ लें, यह स्कैम है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर काम की जरूरी चैट कभी नहीं होगी मिस; ऐप पर आते ही टैप करें बस ये बटन

    स्कैमर से बचने के लिए क्या न करें

    अगर आप भांप जाते हैं कि सामने वाला यूजर, जिससे आप बात कर रहे हैं वह स्कैमर हो सकता है तो ऐसे नंबर को सबसे पहले ब्लॉक और रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

    किसी भी अनजान नंबर से आपको मैसेज आता है तो कोशिश करें कि आप इस तरह के यूजर से कोई बातचीत ही न शुरू करें। इस कॉन्टैक्ट के द्वारा शेयर किसी भी लिंक, फोटो-वीडियो पर टैप न करें।

    इस तरह के यूजर आपसे कॉन्टैक्ट न करें, इसके लिए वॉट्सऐप प्राइवेसी सेटिंग को अपडेट करें।

    खबरें और भी