Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिंदी में इस्तेमाल करें Google Chrome, बेहद आसान है तरीका

    Updated: Sun, 12 May 2024 06:00 PM (IST)

    गूगल क्रोम पर डिफॉल्ट लैंग्वेज इंग्लिश ही मिलती है। हालांकि गूगल की ओर से अपने सभी यूजर्स का ध्यान रखते हुए अलग-अलग लैंग्वेज का ऑप्शन भी दिया जाता है। ...और पढ़ें

    Google Chrome की लैंग्वेज ऐसे बदलें, बेहद आसान है तरीका
    Google Chrome की लैंग्वेज ऐसे बदलें, बेहद आसान है तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल क्रोम का इस्तेमाल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर करता है। हालांकि, कई बार क्रोम की कुछ सेटिंग्स को समझने में परेशानी भी आती है।

    दरअसल, गूगल क्रोम पर डिफॉल्ट लैंग्वेज इंग्लिश ही मिलती है। हालांकि, गूगल की ओर से अपने सभी यूजर्स का ध्यान रखते हुए अलग-अलग लैंग्वेज का ऑप्शन भी दिया जाता है।

    हिंदी में कैसे इस्तेमाल करें गूगल क्रोम

    गूगल क्रोम का इस्तेमाल हिंदी में भी किया जा सकता है। हिंदी ही नहीं गूगल अपने यूजर्स को असमिया, ओड़िसा, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगाली और मराठी जैसी रिजनल लैंगवेज का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। आप अपनी सुविधा के मुताबिक, किसी एक भाषा को चुन सकते हैं।

    इस आर्टिकल में क्रोम की लैंग्वेज को बदलने का ही तरीका बता रहे हैं। इस प्रॉसेस को आप अपने एंड्रॉइड फोन के लिए फॉलो कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः अब फ्री नहीं रहा Google Chrome, हर महीने चुकाने होंगे इतने रुपये; जानिए किसके लिए आया नया फीचर

    Android Phone पर ऐसे बदलें क्रोम लैंग्वेज

    सबसे पहले एंड्रॉइड फोन में गूगल क्रोम ओपन करना होगा।

    • अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • अब Settings पर क्लिक करना होगा।
    • अब Languages पर क्लिक करना होगा।
    • अब chrome's language पर इंग्लिश नजर आएगा।
    • इंग्लिश पर टैप करने के साथ लिस्ट से अपनी लैंग्वेज सेलेक्ट कर सकते हैं।
    • जैसे ही लिस्ट से हिंदी सेलेक्ट कर लेते हैं तो यह लैंग्वेज डाउनलोड होने के साथ सेटअप हो जाती है।
    • भाषा बदलने के लिए दोबारा भाषाएं ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।

    गूगल क्रोम (Google Chrome) का इस्तेमाल लैपटॉप पर कर रहे हैं तो क्रोम ओपन कर लैंग्वेज सेटिंग पर जा सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः फोन पर ऐसा-वैसा करते हैं सर्च, Google से रहें सतर्क; ऐसे क्लीन करें Chrome पर ब्राउजिंग हिस्ट्री

    ये भी पढ़ेंः आपकी पसंदीदा वेबसाइट देखते ही देखते बन जाएगी App, डेस्कटॉप पर सिंगल टैप में कर सकेंगे अब काम