यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Google Lens: Smartphone कैमरे की मदद से आसान बनाएं सभी काम, गूगल लेंस का ऐसे करें इस्तेमाल
How To Use Google Lens गूगल के विजुअल सर्च टूल Google Lens का इस्तेमाल यूजर के कई कामों को आसान बना सकता है। खास कर रोजाना की जिंदगी से जुड़े कामों मे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल यूजर्स के लिए कंपनी का विजुअल सर्च टूल गूगल लेंस एक काम का टूल है। रोजाना कि जिंदगी से जुड़े बहुत से कामों में गूगल लेंस का इस्तेमाल यूजर के काम को आसान बना सकता है।
अगर आप अभी तक गूगल लेंस का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आर्टिकल आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में उन सभी टास्क को लिस्ट करने जा रहे हैं, जिन्हें गूगल लेंस की मदद से आसानी से पूरा किया जा सकता है-
बार्ड के साथ लेंस करेगा किन कामों को आसान
गूगल ने कहा है कि यूजर के लिए बार्ड और लेंस का इस्तेमाल उनके काम को बेहतर और आसान बनाने में काम आएगा। नए अपडेट्स के साथ बार्ड में पिक्चर इनपुट देने के साथ गूगल लेंस का इस्तेमाल हो सकेगा।
यूजर को ऑनलाइन शॉपिंग में भी मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए यूजर अगर किसी शर्ट की पिक्चर बार्ड को इनपुट के रूप में देगा तो गूगल लेंस की मदद से बार्ड यूजर को शॉपिंग में मदद करेगा।
चीजों की जानकारी में कैसे आएगा गूगल लेंस काम?
यूजर को गूगल लेंस की मदद से उसके आसपास की चीजों जैसे प्लान्ट, एनिमल, बिल्डिंग के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए गूगल लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें और भी
टूल की मदद किसी अनजान शहर में आसपास की चीजों को लेकर जानकारी के लिए किया जा सकता है।
गूगल लेंस की मदद से ट्रांसलेशन में कैसे मिलेगी मदद?
गूगल लेंस की मदद से यूजर किसी भी भाषा में लिखे टेक्स्ट को आसानी से समझ सकता है। इसके लिए टेक्स्ट को पॉइन्ट कर पिक्चर क्लिक की जा सकती है। गूगल लेंस टेक्स्ट को डिटेक्ट कर यूजर के डिवाइस स्क्रीन पर इसे ट्रांसलेट कर उपलब्ध करवाता है।
किसी खास डिश के लिए गूगल लेंस की कैसे लें मदद?
कभी बार यूजर को किसी खास डिश के बारे में कोई खास जानकारी नहीं होती। डिश का नाम याद न आने पर टूल की मदद से केवल एक पिक्चर आपके लिए ये काम आसान कर सकता है। पिक्चर की मदद से डिश के लिए पास का रेस्टोरेंट खोजा जा सकता है।