Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Maps में देखना चाहते हैं लाइव व्यू नेविगेशन तो फॉलो करें ये स्टेप्स, आसानी से हो जाएगा काम

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 11:42 AM (IST)

    Google Maps ने कुछ समय पहले ही अपने यूजर्स के लिए एक नया लाइव व्यू फीचर पेश किया था। लाइव व्यू आपके फोन के कैमरे से रियल टाइम इमेज पर चलने के डायरेक्श ...और पढ़ें

    लाइव व्यू नेविगेशन का करना चाहते है इस्तेमाल तो फॉलो करें ये स्टेप्स
    लाइव व्यू नेविगेशन का करना चाहते है इस्तेमाल तो फॉलो करें ये स्टेप्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google के भारत के साथ साथ अन्य देशों में करोड़ों यूजर्स है, जो अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप्स भी ऐसी ही एक सुविधा है। यह बहुत से ऐसे फीचर्स लाता है, जो आपके लिए मददगार होते हैं।

    कुछ समय पहले ही मैप्स में एक नया लाइव व्यू नेविगेशन फीचर पेश किया गया है, जो आपके आस-पास की रियल टाइम इमेज पर चलने के डॉयरेक्शन को सुपरइम्पोज करने के लिए आपके फोन के कैमरे का उपयोग करती है। ये फीचर उस स्थिति में काम आता है, जब आप पुराने मैप को फॉलो करते हुए गुम जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

    कैसे करें Google Maps पर लाइव व्यू का उपयोग

    • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको हमारे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
    • सबसे पहले आप Google मैप पर अपनी डेस्टिनेशन खोजें और चलने की डायरेक्शन का विकल्प चुने।
    • इसके बाद आपको स्क्रीन के नीचे एक लाइव व्यू बटन दिखाई देगा। इसे टैप करके एक्टिव करें।
    • अब आपको अपने कैमरा को एक्टिव करना होगा। अगर पहली बार जब आप लाइव व्यू का उपयोग कर रहे हैं तो आपको Google मैप्स को अपने फोन के कैमरे का एक्सेस देना होगा।
    • लाइव व्यू चालू होने पर अपने फ़ोन के कैमरे को अपने चारों ओर इंगित करें।
    • अब ये Google मैप्स पर आपक सही लोकेशन निर्धारित करने के लिए अपने स्ट्रीट व्यू डेटा के साथ इसका मिलान करने का प्रयास करेगा।
    • अब जब आप एक बार जब Google मैप्स आपकी लोकेशन को पहचान लेता है, तो आपको कैमरे के व्यू पर डायरेक्शनल ऐरो दिखाई देंगे, जो आपको आपके लोकेशन पर जाने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें- जल्द भारत में लॉन्च होगा iQOO का ये नया 5G स्मार्टफोन, यहां जानिए क्या है सारी खूबियां

    इन बातों का रखें ध्यान

    • आपको बता दें कि इस फीचर को कुछ खास प्वॉइट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसको आपको ध्यान में रखना होगा
    • लाइव व्यू में केवल पैदल चलने के डायरेक्शन के लिए उपलब्ध है।
    • बेहतरीन रिजल्ट के लिए आपको अपने कैमरे को इमारतों, संकेतों या अन्य लोकशन पर इंगित करना है, जिन्हें Google Maps आसानी से पहचान सकें।
    • आप किसी भी समय अपने फोन को ऊपर या नीचे झुकाकर लाइव व्यू और नियमित नार्मल मैप के बीच स्विच कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-Smart TV Under 25K: बेस्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस और टॉप साउंड क्वालिटी के साथ आती हैं ये स्मार्ट टीवी, कीमत 25000 रुपये से कम

    खबरें और भी