Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक ही स्मार्टफोन में चला सकेंगे दो WhatsApp अकाउंट, बस करना होगा ये काम

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 09:07 AM (GMT+05:30)

    अगर आप अपने फोन में एक साथ दो वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करना होगा। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आ ...और पढ़ें

    Process to use two WhatsApp account on one phone
    Process to use two WhatsApp account on one phone

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप के भारत में हजारों यूजर्स है, जो अलग-अलग चीजों के लिए अपने वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। आप चैटिंग के अलावा विडियो कॉल और पेमेंट के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने एक फोन में दो अलग अलग वॉट्सऐप अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।

    एक फोन में चलाए दो वॉट्सऐप

    क्या आपके पास दो वॉट्सऐप अकाउंट हैं? लेकिन क्या आप इसे एक ही फोन में इस्तेमाल करते हैं? नहीं ना, क्योंकि दो वॉट्सऐप अकाउंट वाले ज्यादातर लोग इसे अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आप एक ही फोन पर दो वॉट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे तो बस हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

    बता दें कि यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपके दोनों अकाउंट दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से खोले गए हों।

    यह भी पढ़ें- हर महीने लगभग 20GB डाटा का इस्तेमाल करता है एक भारतीय, 5G सेवाओं के लॉन्च से बदली तस्वीर

    इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

    एक ट्रिक है जिसके उपयोग से Android यूजर एक डिवाइस पर दो वॉट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल डुअल ऐप का उपयोग करना है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। हम आप को बताने जा रहे हैं कि आप अपने डिवाइस पर दो वॉट्सऐपअकाउंट चलाने के लिए ऐप का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

    एक ही डिवाइस पर कैसे चलाएं दो वॉट्सऐप अकाउंट?

    • सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन को अनलॉक करें और सेटिंग में जाएं।
    • अब नीचे स्क्रॉल करें और ऐप्स पर टैप करें।
    • इसके बाद आप 'Dual Apps' सेलेक्ट करें और 'Create' पर क्लिक करें।
    • इसके बाद वॉट्सऐप को सेलेक्ट करें।
    • अब, आप ऐप लॉन्चर पर वापस लौट सकते हैं और डुअल ऐप्स आइकन का उपयोग करके वॉट्सऐप खोल सकते हैं।

    खबरें और भी

    • इसके बाद बस अपना वॉट्सऐप अकाउंट दूसरे फोन नंबर का उपयोग करके सेट करें और इसका उपयोग करना शुरू करें।

    यह भी पढ़ें- नहीं गंवाना चाहते मेहनत की कमाई तो अपनाएं ये टिप्स, स्कैमर्स भी हो जाएंगे फेल, नहीं होंगे ATM फ्रॉड