India vs West Indies मैच फ्री में देखने का मस्त जुगाड़: Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे लें JioHotstar
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले महत्वपूर्ण T20 मुकाबले को क्रिकेट फैंस मोबाइल पर मुफ्त में देख सकते हैं। Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां अ ...और पढ़ें

India vs West Indies मैच फ्री में देखने का मस्त जुगाड़: Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे लें JioHotstar

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज महीने के पहले दिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला बड़ा T20 मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है। कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में ये मैच होने वाला है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करेगी। ऐसे में आज हर एक फैन इस मुकाबले को लाइव एन्जॉय करना चाहता है।
वहीं, अगर आप भी ये मैच मोबाइल पर फ्री में देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ OTT सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। खास बात ये है कि कुछ रिचार्ज प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। चलिए Jio, Airtel और Vi के ऐसे ही प्लान्स के बारे में जानते हैं...
Jio यूजर्स के लिए ऑफर
वैसे तो Reliance Jio अपने बहुत से प्रीपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दे रहा है लेकिन हमने कुछ पॉपुलर प्लान्स को शॉर्टलिस्ट किया है।
जियो का ₹949 वाला प्लान काफी जबरदस्त है जिसमें 84 दिन की वैधता, 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 3 महीने का फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
जियो ₹349 या उससे ऊपर के चुनिंदा प्लान्स में कम से कम 1.5GB/दिन डेटा के साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। इसके अलावा ₹100 डेटा पैक में 30 दिन, 5GB डेटा + 3 महीने JioHotstar फ्री मिल रहा है।
साथ ही ₹195 के डेटा पैक में 90 दिन की वेलिडिटी, 15GB डेटा और 3 महीने का फ्री JioHotstar मिल रहा है।
Airtel यूजर्स के लिए ऑफर
Bharti Airtel भी अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में फ्री JioHotstar, OTT सब्सक्रिप्शन दे रहा है। कंपनी ₹3,999 के एनुअल प्लान में 365 दिन वेलिडिटी, 2.5GB/दिन डेटा, JioHotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G मिल रहा है।
खबरें और भी
कंपनी ₹1,029 प्लान में 90 दिन वेलिडिटी, 2GB/दिन डेटा, 3 महीने का JioHotstar दे रही है। इसके अलावा ₹549 वाला प्लान भी ऑफर कर रही है जिसमें 28 दिन वेलिडी, 3GB/दिन डेटा और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
एयरटेल ₹449 वाला प्लान भी ऑफर कर रहा है जिसमें 28 दिन वेलिडिटी, 4GB/दिन डेटा और 1 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Vi यूजर्स के लिए ऑफर
Vodafone Idea भी अपने ग्राहकों को JioHotstar एक्सेस फ्री में दे रहा है।
- ₹101 पैक: 30 दिन, 5GB डेटा + 3 महीने का JioHotstar फ्री
- ₹151 पैक: 30 दिन, 4GB डेटा + 3 महीने का JioHotstar फ्री
- ₹469 प्लान: 28 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग + 3 महीने का JioHotstar फ्री
- ₹979 प्लान: 84 दिन, 2GB/दिन डेटा + 3 महीने का JioHotstar फ्री
यह भी पढ़ें- Xiaomi का 54,998 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 29,999 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दो 32MP सेल्फी कैमरा भी