Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Women’s Day: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 11:30 AM (IST)

    आज महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम ऐसे कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगेजो महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए काम करते ह ...और पढ़ें

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट है ये ऐप, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
    महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट है ये ऐप, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को भारत के साथ साथ दुनिया भर में विश्व महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए खास है, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। मगर हर समय पुलिस या परिवार उनके साथ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐप्स है, जो उनके काम आ सकते हैं।

    इन ऐप की लिस्ट में 12, बीसेफ, शेकटूसेफ्टी और शीरोज जैसे ऐप्स को शामिल किया गया है। यहां हम आपको इन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे है।  आइये इनके बारे में विस्तार से  जानते हैं।

    112 भारत( 112 India)

    ये ऐप आपको एमरजेंसी की स्थिति में लोकल वॉलेंटियर्स से मदद प्राप्त कराता है। इसमें 24 घंटे की एमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम देता है।

    हिम्मत( Himmat)

    ये ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसे खास तौर पर महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था। इस ऐप में अगर कोई महिला SOS जारी करती है, तो यह उसके दोस्तों या परिवार को सचेत करने के अलावा उसकी लोकेशन और ऑडियो-वीडियो दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूप को भेजा देता है।

    यह भी पढ़ें - 1 लाख रुपये के डिवाइस के लॉन्च के साथ अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है शाओमी

    रक्षा ( Raksha)

    ये ऐप आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपकी लोकेशन के साथ एक अलर्ट आपके परिवार और दोस्तों को भेजता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट क्षेत्र से बाहर हैं तो ऐप आपके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर पर SMS भी भेजता है।

    माई सेफ्टीपिन( My Safetipin)

    जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये माई सेफटिपिन ऐप भी महिला की सुरक्षा में बहुत कारगर साबित होगा। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, इंमरजेंसी कॉन्टेक्ट, खतरनाक लोकेशन के लिए सूचनाएं, सबसे सुरक्षित मार्ग विकल्प जैसी बहुत ही जानकारी होती है, जो आपके काम आ सकती है।

    खबरें और भी

    शीरोज( Sheros)

    शीरोज ऐप एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाएं अपने शौक के बारे में वीडियो और मैसेज शेयर कर सकती है। इसके अलावा आप मुफ्त कानूनी सलाह, मुफ्त स्वास्थ्य सलाह के लिए मुफ्त हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं।

    शेक2सिक्योरिटी( Shake2Security)

    खतरे की स्थिति में इस ऐप की मदद से महिलाएं आपातकालीन स्थिति में अपने फोन को हिलाकर या पावर बटन को चार बार दबाकर अपने इमरजेंसी नंबर को SOS कॉल या टेक्स्ट कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि यह इंटरनेट कनेक्शन के बिना और लॉक स्क्रीन होने पर भी काम कर सकता है।

    यह भी पढ़ें - Xiaomi 14 Series Launch: हाइपरचार्ज टेक्नोलॉजी और कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ शाओमी के ये फ्लैगशिप फोन, जानिए क्या है खूबियां