Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज से तत्काल रेल टिकट के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी, जानें क्या है तरीका

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 08:38 AM (IST)

    1 जुलाई से भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में बदल गए हैं। आज से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए वही IRCTC अकाउंट मान्य होंगे जो आधार से ...और पढ़ें

    IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे वेरिफाई करें?
    IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे वेरिफाई करें?

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में आज एक जुलाई से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदल गए हैं। ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी होगा। रेलवे का कहना है कि आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कर तत्काल टिकट में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी।

    भारतीय रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के पोर्टल और ऐप पर इस नए नियम को लेकर जानकारी दी जा रही है। अगर आपने अब तक अपना अकाउंट वेरिफाई नहीं करवाया है, तो यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

    IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे वेरिफाई करें?

    • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन कर लें।
    • स्टेप 2: अब आपको 'My Account' सक्शन में 'Authenticate User' सिलेक्ट करना है।
    • स्टेप 3: यहां आपको अपना आधार नंबर या फिर आधार Virtual ID भरकर 'Verify Details' पर क्लिक करना है।
    • स्टेप 4: आपके आधार लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी को सब्मिट कर दें। ओटीपी सब्मिट करते ही आपका अकाउंट आधार से वेरिफाई हो जाएगा।

    IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कैसे करें?

    • स्टेप 1: सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करें।
    • स्टेप 2: प्रोफाइल टैब पर आपको Link Aadhaar ऑप्शन पर टैप करना है।
    • स्टेप 3: अब आपको आधार डिटेल्स जैसे - नाम और आधार नंबर डालना है।
    • स्टेप 4: अब आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है। ओटीपी वेरिफाई होते ही आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।

    इसके बाद आपको आधार वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए Update टैब पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपको आधार वेरिफिकेशन सेक्सेसफुल का पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आपने अब तक IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक या वेरिफाई नहीं किया है तो इसे आज ही कर लें। 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यह जरूरी होगा। टिकट बुकिंग से पहले अगर आप अकाउंट लिंक या वेरिफाई करेंगे तो इससे टिकट समय से बुक नहीं कर पाएंगे।

    इसके साथ ही अपने आधार में लेटेस्ट मोबाइल नंबर लिंक करें। आधार वेरिफिकेशन और लिंक के लिए ओटीपी इसी नंबर में आएगा। वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें। इससे आप फर्जीवाड़े से दूर रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Passport Seva 2.0: E-Passport के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई, इससे क्या होगा फायदा?