Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाले itel A70 की आज है पहली सेल, कीमत 6299 रुपये से शुरू, यहां जानें डिटेल

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 03:30 PM (IST)

    अगर आप एक ऐसा बजट फोन खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत 6500 रुपये से कम हो तो आप सही जगह है। बता दें कि आज Itel A70 की पहली सेल है और आप इस फोन को अमेजन क ...और पढ़ें

    Itel A70 first sale- मिल रहा है भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स
    Itel A70 first sale- मिल रहा है भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स

    HighLights

    1. Itel A70 की आज पहली सेल शुरू हो गई है।
    2. इस डिवाइस में आपको UniSoC T603 प्रोसेसर के साथ 13MP का रियर कैमरा मिलता है।
    3. इस डिवाइस की कीमत 6200 रुपये से शुरू होती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में itel ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट फोन लॉन्च किया था, जिसे Itel A70 नाम दिया गया है। इस डिवाइस में आपको कई खास फीचर्स मिलते है, जो इस बजट के कई फोन से बेहतर है।

    जैसा कि हम बता चुके है कि Itel A70 एक एंट्री-लेवल हैंडसेट है, जिसे आज देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी, UniSoC T603 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलती है। आज हम आपको इसकी कीमत ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

    Itel A70 की कीमत और ऑफर्स

    • Itel A70 की कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 6,299 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB + 256GB की कीमत और इनकी कीमत 7,299 रुपये है। इसके साथ 800 रुपये के बैंक ऑफर को भी जोड़ा गया है।
    • आप इस फोन को अमेजन के माध्यम से खरीद सकते हैं, ये 5 जनवरी यानी आज दोपहर 12 बजे से सेल पर है।

    यह भी पढ़ें - itel A70 Review: 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला फोन 8000 से भी कम में लॉन्च, खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

    Itel A70 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    डिस्प्ले- इस फोन में आपको 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 500nits ब्राइटनेस, एचडी+ (720 × 1612) रेजोल्यूशन, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और डायनेमिक बार के साथ जोड़ा गया है।

    प्रोसेसर Itel A70 में आपको PowerVR GE8322 GPU के साथ UniSoC T603 प्रोसेसर मिलता है।

    रैम- रैम की बात करें तो इसमें आपको 4GB रैम और 8GB एक्सटेंडेड रैम की सुविधा मिलती है।

    स्टोरेज- Itel A70 में आपको तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलते है, जिसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज शामिल है।

    कैमरा- इस फोन में 13MP प्राइमरी कैमरा, AI कैमरा और LED फ्लैश की सुविधा है। और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    बैटरी और चार्जिंग- Itel A70 में 5000mAh, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी गई है।

    यह भी पढ़ें -5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ itel A70, कीमत 6500 रुपये से भी कम, यहां जानें डिटेल

    खबरें और भी