विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AC के लिए जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस में कौन-सी बेहतर? फायदे और नुकसान जरूर जान लें

Published: Tue, 10 Mar 2026 01:00 PM (IST)

गर्मियों से पहले AC सर्विस करवाना काफी ज्यादा जरूरी है। वहीं अगर आप जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस में कौन-सी ...और पढ़ें

AC के लिए जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस में कौन-सी बेहतर? फायदे और नुकसान जरूर जान लें

AC के लिए जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस में कौन-सी बेहतर? फायदे और नुकसान जरूर जान लें


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम अब बस आने ही वाला है और ऐसे में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी बढ़ने वाला है लेकिन इससे पहले इसकी सर्विस कराना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग AC सर्विस के नाम पर सिर्फ रेगुलर क्लीनिंग करवा लेते हैं, लेकिन असल में AC सर्विस दो तरह से होती है जिसमें पहला है जेट सर्विस और दूसरा नॉर्मल सर्विस।

हालांकि इन दोनों का काम ही AC की सफाई करना होता है, लेकिन इनका तरीका, असर और कीमत अलग-अलग होती है। ऐसे में ये जानना काफी ज्यादा जरूरी है कि आपके AC के लिए कौन-सी सर्विस बेहतर है।

जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस में अंतर

दरअसल जेट सर्विस में AC के कूलिंग कॉइल, फिन्स और ब्लोअर को हाई-प्रेशर वॉटर पंप की मदद से क्लीन किया जाता है। इसमें प्रेशर गन से पानी की तेज धार छोड़ी जाती है। इससे AC की कॉइल्स के अंदर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी पूरी तरह बाहर निकल जाती है।

जबकि नॉर्मल सर्विस को ड्राई सर्विस भी कहा जाता है। इसमें टेक्नीशियन AC के फिल्टर को निकालकर क्लीन कर देते हैं, कॉइल्स को ब्रश से साफ कर देते हैं और ब्लोअर पर जमी धूल को हटा देते हैं। इस प्रोसेस में पानी का यूज बहुत कम होता है या सिर्फ स्प्रे बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं नॉर्मल सर्विस की कीमत जेट सर्विस के मुकाबले काफी कम होती है।

कब करवाएं जेट सर्विस?

अगर आपका AC कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है या पिछले सीजन के बाद उसकी अच्छे से सफाई नहीं हुई है, तो इस सीजन की शुरुआत में जेट सर्विस करवाना ज्यादा अच्छा रहेगा। काफी टाइम तक AC बंद रहने से इसके अंदर काफी गंदगी जमा हो जाती है, जिसे हाई-प्रेशर पानी ही सही तरह से क्लीन कर सकता है। वहीं अगर आप AC दिन में 15 से 18 घंटे यूज करते हैं तो हर 2 या 3 महीने में जेट सर्विस करवाएं।

कब करवाएं नॉर्मल सर्विस?

वहीं अगर आपने पिछले सीजन के एंड में भी अपने AC को जेट सर्विस से ही क्लीन करवाया था तो नए सीजन की शुरुआत में आप नॉर्मल सर्विस करवा सकते हैं। अगर आप AC का बेहद कम यूज करते हैं तो भी नॉर्मल सर्विस से काम चल सकता है।

जेट सर्विस और नॉर्मल सर्विस के फायदे और नुकसान

जेट सर्विस का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे AC के अंदर जमी पुरानी गंदगी भी अच्छे से क्लीन हो जाती है। इससे कूलिंग भी बेहतर हो जाती है और कंप्रेसर पर भी कम दबाव पड़ता है। साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम हो सकती है। हालांकि जेट सर्विस की कीमत नॉर्मल सर्विस से ज्यादा होती है। साथ ही अगर टेक्नीशियन एक्सपीरियंस वाला न हो, तो हाई-प्रेशर पानी से कॉइल्स की पतली फिन्स को नुकसान भी पहुंच सकता है।

दूसरी तरफ नॉर्मल सर्विस का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह काफी सस्ती होती है और इसमें AC के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बेहद कम होता है, लेकिन ये AC की सिर्फ ऊपर-ऊपर की सफाई करती है। कॉइल्स के अंदर जमा गंदगी पूरी तरह क्लीन नहीं होती, जिससे कूलिंग में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलता।

कौन-सी सर्विस है बेहतर?

अगर आप सीजन की पहली सर्विस करवा रहे हैं और AC का ज्यादा यूज करते हैं, तो जेट सर्विस बेहतर रहेगी। जबकि AC का काम इस्तेमाल करने वालों के लिए नॉर्मल सर्विस भी अच्छी है। सही टाइम पर सही सर्विस कराने से AC की कूलिंग और ज्यादा बेहतर हो जाती है और उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- कैसे चेक करें AC में गैस सच में कम है या नहीं? ये 3 तरीके आएंगे काम