विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Recharge Plan: रोजाना 9 रुपये से कम खर्च में फ्री-कॉलिंग और डेटा का मजा, पूरे महीने चलेगा सस्ता प्लान

Published: Mon, 29 Jul 2024 06:00 PM (GMT+05:30)

इस महीने की शुरुआत से ही मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स के ...और पढ़ें

जियो का 250 रुपये से कम वाला रिचार्ज प्लान आएगा आपके काम
जियो का 250 रुपये से कम वाला रिचार्ज प्लान आएगा आपके काम

HighLights

  1. इस महीने की शुरुआत से ही मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे हो गए हैं।
  2. जियो अभी भी अपने यूजर को सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है।
  3. 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान महीने भर चलाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने जुलाई से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ाई हैं। इसी के साथ मोबाइल रिचार्ज प्लान फोन इस्तेमाल करने वाले हर यूजर के लिए एक बड़ा खर्चा बन गया है। ऐसे में सवाल ये कि अब सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान के नाम पर कौन-से प्लान का ऑप्शन बचता है। अगर आपको डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती है और आप जियो यूजर हैं तो 250 रुपये से कम वाले रिचार्ज प्लान का ऑप्शन मौजूद है। जी हां, जियो अपने प्रीपेड यूजर्स को अभी भी एक सस्ता प्लान ऑफर कर रहा है।

28 दिन वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान

जियो का सबसे सस्ता प्लान मौजूदा समय में 249 रुपये में आता है, जो महीने भर चलाया जा सकता है। इस फोन में यूजर की कॉलिंग और डेटा की जरूरत पूरी हो जाती है। जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

जियो प्लान की कीमत- 249 रुपये

प्लान की वैलिडिटी- 28 Days

कॉलिंग- Unlimited

डेटा- 28GB, 1GB/Day

एसएमएस- 100 SMS/Day

सब्सक्रिप्शन- JioTV, JioCinema और JioCloud

ये भी पढ़ेंः Jio vs Airtel: 200 रुपये से कम में आते हैं जियो-एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट

पहले 209 रुपये में आता था सस्ता प्लान

दरअसल, यह वही रिचार्ज प्लान है जो पहले 209 रुपये की कीमत पर आता था। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 40 रुपये बढ़ा दी है, जिसके बाद पहले जैसे फायदों के साथ यह प्लान अब 249 रुपये की कीमत पर आता है। इस प्लान को कंपनी उन यूजर्स के लिए पेश करती है, जिन्हें महीने भर के लिए फ्री-कॉलिंग की जरूरत होती है।

फ्री-कॉलिंग के साथ वॉट्सऐप और गूगल सर्च और यूट्यूब से जुड़े थोड़े बहुत काम के लिए रोजाना 1GB डेटा भी कंपनी की ओर से ऑफर किया जाता है। घर और ऑफिस में वाईफाई की सुविधा मौजूद है तो इस प्लान से काम चलाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।