विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, रोजाना खर्च 10 रुपये से भी कम

Published: Wed, 11 Sep 2024 11:45 AM (IST)

अगर आप जियो यूजर हैं तो आप भी अपने फोन के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान को चेक ...और पढ़ें

जियो का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

HighLights

  1. आप जियो का 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान चेक कर सकते हैं।
  2. लंबी वैलिडिटी के लिए 800 रुपये से कम वाला प्लान ले सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन में डेटा और कॉलिंग की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में हर 28 दिन में रिचार्ज करवाना भी एक झंझट भरा काम हो सकता है। यही वजह है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इस तरह के प्लान का फायदा यह होता है कि एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लंबे समय तक रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता जियो रिचार्ज प्लान

अगर आप जियो यूजर हैं तो आप भी अपने फोन के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान को चेक कर सकते हैं। अब आपके जेहन में सवाल आएगा कि जियो लंबी वैलिडिटी के साथ एक नहीं कई प्लान पेश करता है। ऐसे में आपके लिए कौन-सा प्लान सबसे सही और सस्ता होगा। इस सवाल का जवाब हम आपको देंगे। आप जियो का एक ऐसा प्लान चुन सकते हैं, जो लगभग 3 महीने चल जाए और इसका खर्च भी आपकी जेब पर भारी न पड़े। आप जियो का 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आप सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं।

जियो का 800 रुपये से कम वाला प्लान

हम यहां जियो के 84 दिन वाले 799 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको लंबी वैलिडिटी के साथ सारे बेसिक बेनिफिट्स मिल जाते हैं। रिचार्ज प्लान के साथ हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, एसएसएम और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मौजूद रहेगी।

799 रुपये वाला जियो प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 84 Days
  • डेटा- 1.5GB/Day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

ये भी पढ़ेंः मोबाइल सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता Jio प्लान, 28 दिन तक रिचार्ज की छुट्टी

कौन-से यूजर्स के काम का है ये प्लान

ये रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए काम का है जो बार-बार रिचार्ज करवाना पसंद नहीं करते। इस रिचार्ज प्लान के साथ एक मोबाइल फोन यूजर की डेटा, कॉलिंग और एसएमएस की जरूरतें पूरी हो जाती हैं। इस प्लान में यूजर को रोजाना इस्तेमाल के लिए 1.5GB डेटा मिलता है। डेटा का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।