Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Recharge Plan: 250 रुपये से कम में सबसे सस्ता 28 दिन वाला प्लान, कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 06:30 PM (GMT+05:30)

    टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। ऐसे में एक सस्ता रिचार्ज प्लान खरीदना पहले जितना आसान तो नहीं रहा लेकिन अभी भी ...और पढ़ें

    जियो का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, दाम 250 रुपये से भी कम
    जियो का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, दाम 250 रुपये से भी कम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते महीने ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं। ऐसे में जियो ही नहीं, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान भी महंगे हो गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। ऐसे में एक सस्ता रिचार्ज प्लान खरीदना पहले जितना आसान तो नहीं रहा लेकिन अभी भी 250 रुपये से कम में महीने भर का खर्च निकाला जा सकता है। जियो अपने प्रीपेड यूजर्स को 28 दिन, जिसे कि आप 1 महीने वाला मान सकते हैं, की वैलिडिटी के साथ कई प्लान का ऑप्शन देता है। लेकिन सवाल यही की जियो का 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान में से सबसे सस्ता कौन-सा है। इस आर्टिकल में आपको जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में ही बता रहे हैं-

    250 रुपये से कम में सबसे सस्ता 28 दिन वाला प्लान

    जियो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 249 रुपये में एक सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। अच्छी बात ये है कि इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर की डेटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी जरूरतें भी पूरी हो जाती हैं-

    प्लान की कीमत- 249 रुपये

    पैक वैलिडिटी- 28 Days

    डेटा- 28GB, 1GB/day

    कॉलिंग- अनलिमिटेड

    SMS- 100 SMS/Day

    सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

    ये भी पढ़ेंः Jio Recharge Plan: 300 रुपये से कम में आते हैं 5 रिचार्ज प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट

    किन यूजर्स के लिए अच्छा है ये जियो प्लान

    वे यूजर्स जो मोबाइल रिचार्ज के लिए जेब से बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं वे इस प्लान को ले सकते हैं। इसके अलावा, वे यूजर्स जिनकी डेटा जरूरत नाम मात्र की है वे भी इस प्लान को ले सकते हैं। ऐसे यूजर्स जो डेटा से ज्यादा कॉलिंग पर एक्टिव रहते हैं इस प्लान को ले सकते हैं। ऐसे यूजर्स जिनके ऑफिस या घर में इंटरनेट की सुविधा मौजूद है, वे इस प्लान को ले सकते हैं।