Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio vs Airtel vs Vi: 9 रुपये से कम कीमत मिलता है 2GB तक का डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स भी है खास

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 09:00 PM (IST)

    भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स को लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपने प्लान को अपडेट करती रहती है। ये टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को मंथली से लेक ...और पढ़ें

    Jio vs Airtel vs Vi: वैल्यू फॉर मनी प्लान, 9 रुपये से कम होगी कीमत
    Jio vs Airtel vs Vi: वैल्यू फॉर मनी प्लान, 9 रुपये से कम होगी कीमत

    HighLights

    1. Jio, Airtel और Vi भारत में मुख्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स में आते हैं।
    2. ये तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने यूजर्स के लिए बेहतर प्लान का विकल्प देते हैं।
    3. ये कंपनी वैल्यू फॉर मनी प्लान भी पेश करती है, जो प्रतिदिन 9 रुपये से कम कीमत में आता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मुख्य रुप से तीन टेलीकॉम ऑपरेटर्स- Jio, Airtel और Vi है , जो अपने कस्टमर्स पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के रिचार्ज ऑप्शन देते हैं। बता दें कि ये कंपनियां आपकी जरूरत के हिसाब से मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक प्लान का ऑप्शन देती है।

    ये सभी प्लान अलग-अलग बेनिफिट्स और वैलिडिटी के साथ आते हैं। मगर आज हम आपको इस तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के वैल्यू फॉर मनी प्लान के बारे में बताएंगे, जो 9 रुपये से कम कीमत में आपको 2GB का डेली डेटा देते हैं। यहां हमने एयरटेल, जियो और वीआई के रिचार्ज प्लान की तुलना की है।

    एयरटेल का 2999 रुपये वाला प्लान

    • इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है, जो कंपनी का सालाना प्लान है और इसमें आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
    • इस प्रीपेड प्लान के साथ आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज डेली भेज सकते हैं।
    • डेटा की बात करें को इसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी आपको कुल 730GB डेटा मिलगा
    • इसके अलावा इस प्लान में मुफ्त हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की एक दिन की कीमत 8.21 रुपये होगी।

    यह भी पढे़ं- Jio का ये Value For Money प्लान है बहुत ही खास, 8 रुपये से कम में मिलता है डेली 2GB डेटा और ये बेनिफिट्स

    Jio का 2,879 रुपये का प्लान

    • जियो अपने कस्टमर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान देती है, जिसकी कीमत 2,879 रुपये है और यह असीमित कॉलिंग और 100SMS डेली के बेनिफिट्स के साथ साथ JioCinema और JioTV जैसी सर्विसज भी मिलती है।
    • इसके अलावा इस प्लान के आपको प्रति दिन 2 जीबी भी मिलता है। यानी इस प्लान के साथ भी आपको कुल 730GB डेटा मिलता है।
    • ये प्लान डेली केवल 7.8 रुपये में आपको बहुत से बेनिफिट्स देता है।

    वोडाफोन आइडिया का 2,999 रुपये वाला प्लान

    • वीआई भी अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की प्लान लाता है, जिसकी कीमत 2999 रुपये है। इसमें आपको कुल 865GB बल्क डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100SMS की सुविधा दी जाती है।
    • इस प्लान में आपको 2.33GB डेली डेटा मिलता है, जिसकी प्रतिदिन कीमत 8.21 रुपये होगी।
    • 2,999 रुपये के प्लान में आपको अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक असीमित डेटा और फिल्में और टीवी देखने की सुविधा भी शामिल की गई है।

    यह भी पढे़ं- Jio OTT Subscription Plan: जियो के इन प्लान्स के साथ मिलता है Netflix और Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी