Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio VS Airtel: अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का 28 दिन लें मजा, कौन-सी कंपनी का सस्ता रिचार्ज प्लान

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 11:51 AM (IST)

    डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की होगी। आप अपने लिए 28 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं। ...और पढ़ें

    Jio VS Airtel: 28 दिन की वैलिडिटी वाला कौन-सी कंपनी का प्लान सबसे सस्ता
    Jio VS Airtel: 28 दिन की वैलिडिटी वाला कौन-सी कंपनी का प्लान सबसे सस्ता

    HighLights

    1. जियो का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान 250 रुपये से कम में आता है।
    2. एयरटेल का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान 200 रुपये से कम में आता है।
    3. एयरटेल के रिचार्ज प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिचार्ज प्लान की कीमतें पिछले महीने ही बढ़ी हैं। इसी के साथ अब हर दूसरे मोबाइल यूजर के लिए एक सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान खोजना कुछ मुश्किल काम हो सकता है। अच्छी बात ये है कि हर यूजर की अलग-अलग जरूरत को समझते हुए जियो और एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां कई रिचार्ज प्लान की सुविधा पेश करती हैं। कुछ प्लान में वैलिडिटी का ध्यान रखा जाता है तो कुछ प्लान कम वैलिडिटी के साथ ज्यादा बेनिफिट्स के साथ ऑफर किए जाते हैं। आप इन ढेर सारे प्लान में से अपनी जरूरत का एक रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको 28 दिन चलने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की ही जानकारी दे रहे हैं। इन रिचार्ज प्लान के साथ आप महीने भर के लिए अपनी कॉलिंग और इंटरनेट जरूरतों का ध्यान रख सकते हैं।

    जियो का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

    रिलायंस जियो की बात करें तो कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 250 रुपये से कम में ऑफर करती है। जियो के 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1GB डेटा की सुविधा मिल जाती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

    249 रुपये वाला जियो प्लान

    • पैक वैलिडिटी- 28 Days
    • डेटा- 28GB, 1GB/day
    • कॉलिंग- अनलिमिटेड
    • SMS- 100 SMS/Day
    • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

    ये भी पढ़ेंः Jio vs Airtel: 200 रुपये से कम में आते हैं जियो-एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट

    एयरटेल का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

    वहीं, एयरटेल की बात करें तो कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को जियो ग्राहकों से कम कीमत पर 28 दिन वाला प्लान पेश करती है। एयरटेल का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये में ऑफर किया जाता है। कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। हालांकि, एयरटेल के इस प्लान में जियो की तरह रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।

    खबरें और भी

    199 रुपये वाला एयरटेल प्लान

    • पैक वैलिडिटी- 28 Days
    • डेटा- 2GB
    • कॉलिंग- अनलिमिटेड
    • विंक पर फ्री हेलो ट्यून्स