मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना सही या नहीं? फायदे और नुकसान दोनों जान लें
आजकल लोग स्मार्टफोन चार्जर को सुरक्षित रखने के लिए कवर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कवर चार्जर को खरोंच और धूल से बचाते हैं, लेकिन इससे आपका फोन चार्जर ओवर ...और पढ़ें

मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना सही या नहीं? फायदे और नुकसान दोनों जान लें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग न सिर्फ स्मार्टफोन पर बल्कि इसके साथ-साथ उसके एक्सेसरीज को भी सेफ रखने के लिए अलग-अलग तरह के कवर इस्तेमाल कर रहे हैं। ये नया ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से लोग तो अपने मोबाइल चार्जर पर भी कवर या केस लगा रहे हैं ताकि वो जल्दी खराब न हो, लेकिन सवाल ये है कि क्या चार्जर पर कवर लगाना सही है या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
चार्जर पर कवर लगाने के फायदे
चार्जर पर कवर लगाने के कई फायदे हैं जैसे कवर लगाने से चार्जर पर स्क्रैच, धूल और हल्की गिरावट का असर कम होता है। साथ ही बार-बार इस्तेमाल से चार्जर जल्दी घिसता है, कवर उसे कुछ हद तक सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा कई कवर ऐसे आते हैं जो केबल को टूटने या मुड़ने से भी बचाते हैं।
चार्जर पर कवर लगाने के नुकसान भी जान लें
हालांकि चार्जर पर कवर लगाने के कई नुकसान भी हैं जैसे हीटिंग की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिल सकती है। चार्जिंग के दौरान चार्जर गर्म हो जाते हैं। कवर लगाने से हीट बाहर नहीं निकल पाती, जिससे ओवरहीटिंग हो सकती है। ज्यादा गर्मी के कारण चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है और चार्जर की क्षमता पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसके अलावा लंबे वक्त तक ओवरहीटिंग से चार्जर खराब होने या शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चार्जर को हमेशा खुले में यूज करना बेहतर होता है ताकि हीट आसानी से बाहर निकल जाए। खासकर फास्ट चार्जर ज्यादा गर्म हो सकते हैं, इसलिए उन पर कवर लगाना ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है।
खबरें और भी
क्या करना सही रहेगा?
हो सके तो चार्जर को कवर के बिना ही इस्तेमाल करें। साथ ही चार्जिंग के दौरान चार्जर को खुली जगह पर रखें और सस्ते या लोकल कवर इस्तेमाल करने से जितना हो सके बचें। ओवरऑल कहें तो मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना दिखने में भले ही सुंदर और सुरक्षित लग सकता है, लेकिन इस्तेमाल के दौरान यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।