Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon Tech Tips: फोन-लैपटॉप ही नहीं, एसी, टीवी फ्रिज और वॉशिंग मशीन का बरसात में ऐसे रखें ख्याल

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:02 PM (IST)

    बरसात के मौसम में स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे गैजेट्स का ख्याल रखना आसान है। लेकिन जब एसी टीवी फ्रिज और वॉशिंग मशीन का ख्याल रखने की बारी आती है तो इसमे ...और पढ़ें

    बरसात के मौसम में घर के उपकरणों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
    बरसात के मौसम में घर के उपकरणों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    HighLights

    1. बरसात के मौसम में एसी, टीवी फ्रिज और वॉशिंग मशीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
    2. इस दौरान की गई छोटी-छोटी सी मिस्टेक भी आपका भारी नुकसान करवा सकती हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के मौसम में अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पानी से सेफ रखना एक बड़ी चुनौती होती है। अधिकतर लोग फोन-लैपटॉप की तो जैसे-तैसे केयर कर लेते हैं, लेकिन जब एसी, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का ख्याल रखने की बारी आती है तो यह बहुत लोगों से नहीं हो पाता है।

    जबकि बरसात के मौसम में एसी, टीवी फ्रिज और वॉशिंग मशीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इस दौरान की गई एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसके कारण आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

    एसी को कैसे रखें सुरक्षित

    बरसात के मौसम में एसी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में उमस और चिपचिपसे जैसी स्थिति बन जाती है, अगर इस दौरान एसी को गर्मियों की तरह ही चलाया जाता है, तो बेस्ट कूलिंग नहीं मिलेगी। इसलिए इस मौसम में एसी हमेशा ड्राई मोड में ही इस्तेमाल करना चाहिए और टेंपरेचर 24-26 के बीच होना चाहिए। एसी को पानी से बचाना भी बहुत जरूरी है। ख्याल रखें कि एसी पर पानी की बूंदें न आएं।

    टीवी को सीलन से बचाएं

    स्मार्ट टीवी को बरसात के मौसम में सीलन से बचाना चाहिए। थोड़ी सी सीलन भी टीवी को खराब करने के लिए काफी है। टीवी को हमेशा दीवार से कुछ गैप पर ही रखना चाहिए। ताकि, बरसात के मौसम में दीवारों पर जो सीलन आए उसका असर टीवी पर न पड़े।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- AC Tips: खुले में रखा है एसी का आउटडोर यूनिट, तो ये मिस्टेक करवा सकती हैं बड़ा नुकसान

    फ्रिज और वॉशिंग मशीन

    फ्रिज और वॉशिंग मशीन में भी बरसात के मौसम में कुछ मिस्टेक्स के कारण खराबी आ सकती है। इसलिए इस दौरान कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। फ्रिज को बरसात के मौसम में कवर करके रखें। लगातार कई घंटे फ्रिज न चलाएं। साथ ही वॉशिंग मशीन को ऐसी जगह न रखें जहां बारिश का पानी ज्यादा आता हो। वॉशिंग मशीन हमेशा ऐसी जगह रखनी चाहिए, जहां पानी कम आता हो।

    ये भी पढ़ें- Monsoon Gadgets: बरसात के मौसम को स्पेशल बनाएंगे ये गैजेट्स, खरीदने के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे