Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज से शुरू हो रहा है Netflix का ऐड सब्सक्रिप्शन वाला बेसिक प्लान, इन देशों में दिखेगा बदलाव

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 06:27 PM (IST)

    खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स के बेसिक विद ऐड सब्सक्रिप्शन की घोषणा 3 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि प्लेटफॉर्म अभी केवल 12 देशों में इस नई प्लान को लॉन्च ...और पढ़ें

    Netflix Basic with Ads subscription launch today, know the details
    Netflix Basic with Ads subscription launch today, know the details

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। नेटफ्लिक्स आखिरकार 3 नवंबर यानी आज ऐड सब्सक्रिप्शन के साथ अपना बेसिक लॉन्च करेगा। यह कंपनी का कम कीमत वाला ऐड-सपोर्टेड प्लान होगा, जो 720p या HD वीडियो क्वालिटी के सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत यूजर्स के लिए हर महीने 6.99 डॉलर (करीब 578 रुपये) होगी। 

    नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि ऐड प्लान के साथ नए बेसिक को जोड़ने से यूजर्स की वर्तमान प्लान्स प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी के पास पहले से ही एक बेसिक पैक है, लेकिन यह विज्ञापनों से मुक्त है और यूजर्स बिना किसी व्यवधान के सभी कंटेंट का आनंद ले सकते है। इसके अलावा प्रीमियम प्राइज टैग के साथ इसका स्टैंडर्ड और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी  हैं।

    बेसिक प्लान से कैसे अलग है ऐड सब्सक्रिप्शन वाला बेसिक प्लान

    बेसिक और नई ऐड सब्सक्रिप्शन में क्या अंतर है? नेटफ्लिक्स का कहना है कि ज्यादातर चीजें वही रहती हैं और यूजर्स को प्रति घंटे केवल 4 से 5 मिनट के विज्ञापन (औसत) ही दिखाई देंगे। इसके अलावा लोगों को किसी भी शो या फिल्म से पहले 15 या 30 सेकंड के विज्ञापन मिलेंगे। नेटफ्लिक्स के अनुसार, नया प्लान टाइटल डाउनलोड करने की क्षमता नहीं देगा और सीमित संख्या में फिल्में / टीवी शो शुरू में लाइसेंस प्रतिबंधों के कारण उपलब्ध नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- अलविदा Hangouts ! Google ने बंद कर दी अपनी ये सुविधा, अब भी रिकवर कर सकते हैं पुरानी चैट

    इन शहरों में मिलेगी सुविधा

    कंपनी ने पुष्टि की है कि शुरुआत में कुछ ही देशों को लेटेस्ट प्लान मिलेगा। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, यूके और यूएस शामिल हैं।

    भारत में कब आएगा ये प्लान?

    नेटफ्लिक्स वर्तमान में इस नई सदस्यता को केवल 12 देशों में लॉन्च कर रहा है और सूची में भारत शामिल नहीं है। लेकिन, नेटफ्लिक्स के आधिकारिक ब्लॉग में बताया है कि समय के साथ इस प्लान को और अधिक देशों में लॉन्च किया जाएगा। इसलिए, संभावना है कि भविष्य में भारतीयों को यह नेटफ्लिक्स ऐड सब्सक्रिप्शन वाला बेसिक प्लान देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    भारत में लागत क्या हो सकती है?

    वैसे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस प्लान को मौजूदा प्लान से कम में लॉन्च करेगी। नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन वर्तमान में कंपनी की ओर से सबसे सस्ता है और इसकी कीमत 149 रुपये है। 

    यह भी पढ़ें- 2023 में लॉन्च हो सकती है Samsung की ये सीरीज, यहां जानें संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस