Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus 12 vs Galaxy 24: 2024 में लॉन्च होंगे Samsung और वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 02:30 PM (IST)

    आने वाले कुछ महीने में दो टॉप स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग और वनप्लस अपने कस्टमर्स के लिए नए और प्रीमियम फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों ही ड ...और पढ़ें

    OnePlus 12 vs Galaxy 24 Series: यहां जानें कौन सा है बेहतर
    OnePlus 12 vs Galaxy 24 Series: यहां जानें कौन सा है बेहतर

    HighLights

    1. Samsung और OnePlus अपने नए प्रीमियम फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।
    2. हाल ही में वनप्लस ने अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है।
    3. सैमसंग भी अपनी प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक इंडस्ट्री में बड़े नाम कमाने वाली कंपनियां सैमसंग और वनप्लस अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन यानी Onelus 12 और Samsung Galaxy S24 को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वैसे भी ये कंपनियां समय-समय पर अपने कस्टमर्स के लिए बेहतर ऑप्शन लाती रहती है।

    जैसे हाल ही में वनप्लस ने अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है। इसकी वजह से लोगों नें इसके अपकमिंग प्रीमियम फोन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसके लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    Samsung का प्रीमियम फोन भी होगा लॉन्च

    • वनप्लस के अलावा सैमसंग भी अपनी प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। नई मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी अपने नए फोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।
    • जैसा कि हम बता चुके है कि मीडिया रिपोर्ट में दोनों डिवाइस के कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें- जल्द खत्म होगा Samsung Galaxy S24 Series का इंतजार! 200MP कैमरा और 12GB रैम के साथ इस दिन होगा लॉन्च

    OnePlus 12

    • सबसे पहले हम OnePlus 12 की बात करेंगे, जैसे कि हम जानते हैं कि हाल ही में कंपनी ने अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है तो ऐसे में कंपनी का अपकमिंग प्रीमियम फोन बेहतर फीचर्स के साथ ही आएगा।
    • रिपोर्ट में पता चला है कि इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
    • इसके अलावा इसमें BOE X1 OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें आपको 2K रेजॉल्यूशन और 2,600 nits पीक ब्राइटनेस दी जाएगी।
    • इसके अलावा इसमें आपको 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है , जिसमें पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस है।
    • ये डिवाइस जनवरी में लॉन्च किया जाएगा, इसके अलावा इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5400mAh की बैटरी मिलती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy S24

    • इस सीरीज में तीन फोन्स Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra के होने की बात कही गई है, जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
    • फीचर्स की बात करें तो इसमें टाइटेनियम फ्रेमिंग दी जाएगी, जबकि कंपनी पहले अपने डिवाइस में एल्युमिनियम की फ्रेमिंग मिलता है। रिपोर्ट की मानें तो Galaxy S24, Galaxy S24+ में कंपनी Exynos चिप ही पेश करेगी
    • मगर भारतीय वेरिएंट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर ही दिया जाएगा, जिसे Galaxy S24 Ultra में भी पेश किया जा सकता है और गोबल मार्केट में भी अल्ट्रा इस चिप के साथ आएगा।

    यह भी पढ़ें-OnePlus 12: 64MP पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ आ रहा वनप्लस का नया फोन, 9 नवंबर को हो रहा खास इवेंट