Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7100mAh बैटरी वाला OnePlus का मिड-रेंज 5G फोन, मिल रहा है 25 हजार से कम में

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 09:12 AM (IST)

    वनप्लस नॉर्ड CE5 5G क्रोमा पर ₹25,000 से कम में उपलब्ध है। इस फोन पर ₹4000 का फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी, ...और पढ़ें

    7100mAh बैटरी वाला OnePlus का मिड-रेंज 5G फोन, मिल रहा है 25 हजार से कम में

    7100mAh बैटरी वाला OnePlus का मिड-रेंज 5G फोन, मिल रहा है 25 हजार से कम में 

    HighLights

    1. OnePlus Nord CE5 5G क्रोमा पर ₹4000 डिस्काउंट के साथ।

    2. 7100mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।

    3. मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP डुअल रियर कैमरा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी समय से 25 हजार रुपये के बजट में बड़ी बैटरी वाले 5G फोन की तलाश कर रहे हैं? तो OnePlus Nord CE5 5G डिवाइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कि क्रोमा की वेबसाइट पर बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी फोन पर ₹4000 का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद फोन की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो गई है।

    इतना ही नहीं, फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है जहां से आप डिवाइस पर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। डिवाइस में सबसे खास इसकी 7100mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 80वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर और बैक में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। फोन के बाकी फीचर्स जानने से पहले चलिए स्मार्टफोन डील के बारे में विस्तार से जानते है।

    OnePlus Nord CE5 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    वनप्लस के इस शानदार डिवाइस की कीमत वैसे तो ₹28999 है, लेकिन अब आप इस फोन को क्रोमा की वेबसाइट से सिर्फ ₹24999 में खरीद सकते हैं, यानी फोन पर ₹4000 का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी दे रही है, जहां आप एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई पर ₹1250 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। डिवाइस के साथ आप कुछ एक्सटेंडेड वारंटी प्लान भी ले सकते हैं जिससे आपका फोन सुरक्षित रहेगा।

    OnePlus Nord CE5 5G के फीचर्स

    वनप्लस के इस पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और HDR10 प्लस सपोर्ट के साथ 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जिससे आपको एक स्मूथ और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में मीडियाटेक 8350 एपेक्स प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टी-टास्किंग में भी बेहतरीन है। डिवाइस में आपको 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

    खबरें और भी

    इसके साथ इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है, यानी फोन में लंबे बैटरी बैकअप के साथ चार्जिंग भी जल्दी हो जाएगी। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    यह भी पढ़ें: OnePlus का टर्बो गेमिंग 5G फोन: 9,000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी