इस रक्षाबंधन अपनी बहन को दें कुछ खास, चुनें ये कूल और यूजफुल टेक ऑप्शन्स; देखें लिस्ट
भारत में कल यानी 28 अगस्त को धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ...और पढ़ें

रक्षाबंधन में बहनों को देने के लिए बेस्ट टेक गिफ्ट्स। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से देशभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई प्यार से रक्षा के वचन के साथ तोहफे बहनों को देते हैं। हालांकि, अगर इस बार आप अपनी बहन को किसी रेगुलर गिफ्ट की जगह कुछ टेक फ्रेंडली गिफ्ट देना चाहते हैं। तो हम यहां इसके कुछ अच्छे ऑप्शन बताने जा रहे हैं।
Amazon Echo Dot (5th Gen)
अमेजन से इस स्मार्ट स्पीकर को भाई 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये वाइब्रेंट साउंड, मोशन डिटेक्शन, टेम्परेचर सेंसर और Alex इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसके लिए आपको ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर के तीन ऑप्शन मिलेंगे।

JBL Clip 5
ये JBL का ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसे कंपनी की साइट से 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक ये अल्ट्रा पोर्टेबल स्पीकर है, जिसे कहीं भी लटकाया जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे 15 घंटे तक चलाया जकता है। ये IP67 रेटेड है।

sekyo Neo AI
अमेजन से इस स्मार्टवॉच को 8,979 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये किड्स के लिए भारत का पहला AI-पावर्ड स्मार्ट वॉच है। इसमें AI लर्निंग कोच, वीडियो कॉल, GPS ट्रैकर और पैरेंटल कंट्रोल डैसे फीचर्स हैं। इसमें कैमरा इनबिल्ट है। ये भाई अपनी छोटी बहनों के तोहफे में दे सकते हैं।

Instax Mini 12 Camera
कंपनी की साइट से इस इंस्टैंट कैमरा को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ऑटोमैटिक एक्सपोजर, सेल्फी मिरर, क्लोज-अप मोड और फ्लैश कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Smart Ring Active Plus
इ़स स्मार्ट रिंग को कंपनी की साइट से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप एंड स्ट्रेस मॉनिटरिंग, 5 दिन तक की बैटरी लाइफ और डस्ट और स्वेट रेजिस्टेंस के साथ आता है।

