Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme C63 VS Realme C61: 10 हजार रुपये से कम में कौन-सा Smartphone खरीदना होगा फायदे का सौदा

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 04:19 PM (IST)

    10 हजार रुपये से कम में एक नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। रियलमी अपनी सी सीरीज में अफोर्डेबल फोन पेश करता है। ...और पढ़ें

    Realme C63 VS Realme C61: यहां समझें दोनों फोन के बीच का अंतर
    Realme C63 VS Realme C61: यहां समझें दोनों फोन के बीच का अंतर

    HighLights

    1. Realme C63 को कंपनी सिंगल वेरिएंट में पेश करती है।
    2. Realme C61 को दो कलर ऑप्शन में चेक कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  10 हजार रुपये से कम बजट में एक बढ़िया फोन तलाश रहे हैं तो रियलमी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रियलमी अपनी सी सीरीज में दो नए फोन realme C63 और realme C61 पेश करता है। ये फोन देखने में एक जैसे लगते हैं। हालांकि, फीचर्स को लेकर दोनों ही फोन एक दूसरे से अलग हैं। इस आर्टिकल में इन दोनों ही फोन के बीच का अंतर समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस अंतर को समझने के बाद आप अपनी जरूरत के मुताबिक, एक सही फोन चुन सकते हैं-

     स्पेक्स  Realme C63
     Realme C61
     प्रोसेसर Octa core UNISOC T612 चिपसेट Octa core UNISOC T612 चिपसेट
     डिस्प्ले 6.745 इंच, 450nits ब्राइटनेस, 1600*720 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन 6.745 इंच, 450nits ब्राइटनेस, 1600*720 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन
     रैम और स्टोरेज 4GB+128GB 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB
     कैमरा 50MP AI Camera, 8MP सेल्फी कैमरा 32MP Super Clear Camera, 5MP सेल्फी कैमरा
     बैटरी  5000mAh बैटरी और 45W SUPERVOOC Charge 5000mAh बैटरी और 10W Fast Charge
     कलर Jade Green और Leather Blue Safari Green और Marble Black

    कीमत 

    Realme C63 को कंपनी सिंगल वेरिएंट 4GB+128GB में लाती है। फोन की कीमत 8999 रुपये पड़ती है।

    Realme C61 को कंपनी तीन वेरिएंट में लाती है-

    • 4GB+64GB- 7699 रुपये
    • 4GB+128GB- 8499 रुपये
    • 6GB+128GB- 8999 रुपये

    ये भी पढ़ेंः AI-imaging feature: Realme के 5G स्मार्टफोन में होंगे बेहतर कैमरा फीचर्स, कंपनी से सोनी के साथ की पार्टनरशिप

    कौन-सा फोन खरीदें

    ज्यादा रैम की जरूरत के लिए realme C61 को 6GB+128GB वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    फास्ट चार्जिंग बैटरी और कैमरा के लिए realme C63 को खरीदने की सलाह दी जाती है।

    कहां से खरीदें फोन

    रियलमी के इन दोनों ही फोन को आप रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।