Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हवा में करेंगे इशारे और चलने लगेगा आपका Smartphone, जल्द ला रहा Realme एक कमाल का फोन

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आपका फोन बिना छुए चलने लगा। जी हां ऐसा होना संभव हो सकता है। दरअसल रियलमी अपने ग्राहकों के लिए एक खास फोन को ला रही है। ...और पढ़ें

    आप बस इशारे कीजिए अपने आप चलने लगेगा स्मार्टफोन
    आप बस इशारे कीजिए अपने आप चलने लगेगा स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ टेक्नोलॉजी को लेकर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों के साथ हमारे काम पहले के मुकाबले और आसान होते हैं।

    क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप हवा में कमांड देंगे और आपका फोन अपने आप इन कमांड पर काम भी करने लगा लगेगा। जी हां, यह हवा में की जाने वाली बातें नहीं हैं।

    बहुत जल्द आपके हाथ में एक ऐसा फोन होने वाला है जो आपके इशारों पर काम करेगा।

    रियलमी ला रहा एक तगड़ा फोन

    दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर रियलमी ने अपने एक अपकमिंग फोन को टीज किया है। कंपनी ने Narzo Series में लाए जा रहे डिवाइस को एक खास तरीके से शोकेस किया है। इस फोन का नाम Narzo 70 Pro 5G है।

    Narzo 70 Pro 5G में क्या है खास

    रियलमी के इस फोन को कंपनी एक खास क्रिएटिव एयर गेस्चर के साथ ला रही है। एयर गेस्चर का मतलब ही है कि आप फोन के स्क्रीन को बिना छुए हवा में कमांड दे सकेंगे।

    हवा में कमांड देने के साथ फोन ठीक उसी एक्शन को परफोर्म करेगा, जो आप चाहते हैं।

    उदाहरण के लिए फोन को प्लेस कर ठीक उसके सामने हाथ को दांयी-बांयी ओर स्वाइप करेंगे तो फोन पर ऐप्स मूव होने लगेंगी।

    ठीक इसी तरह फोन की जिस ऐप को इस्तेमाल करना है उसे एक फिंगर से रुकने का इशारा कर सकते हैं।

    गैलेरी में पिक्चर्स को अप-डाउन करने के लिए हाथ को फोन के आगे ऊपर-नीचे कर सकते हैं। ठीक इसी तरह होम स्क्रीन पर आने के लिए हाथ को उल्टा करना होगा।

    किसी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना हो तो तीन फिंगर को दिखाना होगा। कंपनी ने एक पूरा वीडियो बना कर एयर गेस्चर को समझाने की कोशिश की है।

    ये भी पढ़ेंः Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी! Meta ने लॉन्च किए 5 नए फीचर्स: मैसेजिंग का बदल जाएगा अब अंदाज

    खबरें और भी