यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Reliance Jio के इन प्लान के साथ मिलता है Unlimited 5G का फायदा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास प्लान लाता है जिसमें आपको कई बेनिफिट्स मिलते हैं। ऐसे अगर आप भी 5G डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ज ...और पढ़ें

HighLights
- Reliance Jio और Airtel भारत में 5G नेटवर्क पेश करते हैं।
- पिछले साल ही भारत में 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था।
- जियो ने अपने 5G नेटवर्क को सबसे पहले 12 शहरों में लॉन्च किया था।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मुख्य रूप से तीन टेलीकॉम कंपनिया- Reliance Jio, Airtel और Vi शामिल है। ये तीनों ही कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए खास फीचर्स लाती रहती है। इसके अलावा कंपनियां बहुत से प्लान भी देती है, जो अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले साल ही भारत में 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च के साथ ही दो कंपनियों ने भी अपनी 5G सर्विस को पेश किया था , जिसमें जियो और एयरटेल शामिल है। इसके बाद इस कंपनियों ने अपने कस्टमर्स को उन प्लान के बारे में बताया, जो 4G के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G का भी फायदा मिलेगा। आज हम जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 5G का फायदा मिलेगा।
इन शहरों में है Jio की 5G सुविधा
- जियो ने अपने 5G नेटवर्क को सबसे पहले 12 शहरों में लॉन्च किया था, जिसके बाद ये सुविधा अब भारत के ज्यादातर इलाकों में उपलब्ध है।
- जियो वेबसाइट की मानें तो इसकी 5G सुविधा अब भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 7765 शहरों और कस्बों में उपलब्ध है। यह आकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें - 2024 में काफी पॉपुलर है Puzzle Games, अगर आप भी है शौकिन तो ये लिस्ट आपके है खास
Jio 5G अनलिमिटेड डेटा प्लान
यहां हम उन जियो प्लान्स की लिस्ट पेश कर रहे हैं, जो आपको 5G कनेक्टिविटी का फायदा देते हैं। यहां हम उन प्लान्स को लिस्ट कर रहे हैं, जो 500 रुपये से कम कीमत में आते हैं।
खबरें और भी
| प्लान | वैलिडिटी | डेटा बेनिफिट्स | अन्य बेनिफिट्स |
| जियो 239 रुपये का प्लान | 28 दिन | 1.5 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
| जियो 249 रुपये का प्लान | 23 दिन | 1.5 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
| जियो 259 रुपये का प्लान | 30 दिन | 1.5 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
| जियो 299 रुपये का प्लान | 28 दिन | 2 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
| जियो 349 रुपये का प्लान | 30 दिन | 2.5 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
| जियो 419 रुपये का प्लान | 28 दिन | 3 GB डेटा 4G और 5G | 100 SMS प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग |
यह भी पढ़ें- Jio ने अक्टूबर में जोड़े 31.6 लाख मोबाइल कस्टमर्स; वीआई को 20.4 लाख का नुकसान