IPL लवर्स के लिए बेस्ट हैं Jio के ये 3 प्लान्स; 100 रुपये से शुरू होता है फ्री एंटरटेनमेंट का सफर
अगर आप Jio के ग्राहक हैं और IPL 2026 का मजा भी लेना चाहते हैं। तो हम यहां आपको कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको काम आएंगे ...और पढ़ें

IPL 2026 देखने के लिए Jio के प्लान्स।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio काफी समय से एक स्पेशल ऑफर के तहत अपने ज्यादातर मोबाइल प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री JioHotstar एक्सेस दे रहा है। लेकिन, असल में तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो हमेशा से JioHotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आते रहे हैं। इन प्लान्स की कीमत 949 रुपये, 100 रुपये और 195 रुपये है। इन तीनों में से दो प्लान असल में डेटा वाउचर हैं। इन डेटा वाउचर्स की कीमत 100 रुपये और 195 रुपये है। कंपनी का 949 रुपये वाला प्लान एक रेगुलर प्रीपेड प्लान है जिसके साथ यूजर्स को सर्विस वैलिडिटी भी मिलती है। आइए अब इस प्लान को डिटेल में जानते हैं।
Reliance Jio के JioHotstar के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio का 949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 949 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ Jio के स्पेशल बेनिफिट्स जैसे 50GB फ्री JioAICloud और 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile/TV मिलता है। साथ ही, यूजर्स के लिए इसमें 18 महीने का फ्री Google AI Pro प्लान भी बंडल किया गया है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है।
Reliance Jio का 100 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है और इसकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी 30 दिनों की है। साथ में JioHotstar भी।
Reliance Jio का 195 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 15GB डेटा मिलता है और इसकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी 90 दिनों की है। साथ में JioHotstar भी।
नोट करें कि चूंकि 100 रुपये और 195 रुपये वाले प्लान डेटा वाउचर्स हैं, इसलिए इनके साथ सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है। इनकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी उन प्लान्स के ऊपर काम करती है जिनमें पहले से सर्विस वैलिडिटी मौजूद हो। डेटा वाउचर्स का इस्तेमाल खास तौर पर रेगुलर प्लान के ऊपर डेटा कंजप्शन को बढ़ाने के लिए किया जाता है और इस मामले में वे OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं। ये प्लान्स Reliance Jio की वेबसाइट और MyJio मोबाइल एप पर उपलब्ध हैं।
ये प्लान्स यूजर्स को IPL 2026 देखने की सुविधा देंगे जो JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम हो रहा है।