Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy F15 5G vs Redmi 13C 5G: कम कीमत में कौन-सा 5G फोन है बेस्ट, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 12:15 PM (IST)

    Samsung ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy F15 को लॉन्च किया है। ये कंपनी का बजट फोन है जिसमें 6000mAh की बैटरी एमोलेड डिस्प्ले 50MP कैमरा और ऑक् ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F15 5G vs Redmi 13C 5G, यहां जानें जरूरी डिटेल
    Samsung Galaxy F15 5G vs Redmi 13C 5G, यहां जानें जरूरी डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में एक नया फोन लेकर आया है। हम सैमसंग गैलेक्सी F15 की बात कर रहे हैं, जिसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस फोन को 11,999 रुपये से शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी मिलती है।

    आपको बता दें कि इसी प्राइस रेंज में Redmi ने भी अपने कस्टमर्स के लिए Redmi 13C 5G स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसे दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था। इस फोन को 10,999 रुपये से शुरू में पेश किया गया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें एलसीडी स्क्रीन, मीडियाटेक चिपसेट, 50MP AI कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम इन दोनों स्मार्टफोन की तुलना करेंगे, ताकि आप जान सके कि कौन सा फोन आपके लिए बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें- Galaxy A-series में नए Smartphone ला रहा Samsung, लॉन्च डेट से हटा पर्दा

    Samsung Galaxy F15 5G vs Redmi 13C 5G 

    फीचर्स

    Samsung Galaxy F15 5G

    Redmi 13C 5G
    डिस्प्ले 6.6-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 1080x2340 रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट 6.74-इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले, 1600x720 रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट
    प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G प्रोसेसर
    कैमरा 50MP मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो, एलईडी फ्लैश, 13MP फ्रंट कैमरा 50MP AI मुख्य कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा 
    बैटरी 6000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 5000mAh बैटरी, 18W PD चार्जिंग
    स्टोरेज 4GB+128GB, 6GB+128GB 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB
    कीमत  4GB+128GB -12,999 रुपये

    6GB+128GB- 14,499 रुपये

    4GB+128GB- 10,999 रुपये

    6GB+128GB- 12,499 रुपये

    8GB+256GB- 14,499 रुपये

    यह भी पढ़ें - एक नंबर से ही दो स्मार्टफोन में एक साथ चला सकेंगे WhatsApp, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स