यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Motorola Razr 50 Ultra: कैमरा से लेकर बैटरी तक, कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट , जानें डिटेल्स
सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की सीधी टक्कर मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा से की जा सकती है। इसका कारण है ...और पढ़ें

HighLights
- सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है।
- रेजर 50 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- Motorola Razr 50 Ultra की कीमत 94,999 रुपये तय की गई हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने सालाना इवेंट में अपने क्लैमशेल फोल्डेबल गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कंपनी ने Galaxy Unpacked 2024 के तहत पेश किया है, जिसमें फोल्ड 6, वॉच 7 सीरीज और रिंग को पेश किया है।
Z फ्लिप 6 की सीधी टक्कर मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा से की जा रही है, जिसे इस महीने के 3 तारीख को भारत में लॉन्च किया गया था। जहां Z फ्लिप 6 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 चिप मिलती है, वहीं रेजर 50 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको बताएंगे दोनों में कौन सा फोन बेहतर फीचर होता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Motorola Razr 50 Ultra कीमत
- सबसे पहले कीमत की बात करते हैं तो सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया था।
- इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये तय की गई है।
- Motorola Razr 50 Ultra को केवल एक स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
- इसके 12GB+ 512GB मॉडल की कीमत 94,999 रुपये हैं।
यह भी पढ़ें - 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला Motorola का ये फोन इस दिन लेगा भारत में एंट्री, कमाल के होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Motorola Razr 50 Ultra फीचर्स
| स्पेसिफिकेशंस | Galaxy Z Flip 6 | Motorola Razr 50 Ultra |
| मेन डिस्प्ले | 6.7-inch FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले | 6.9-इंच की इंटरनल pOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन |
| कवर डिस्प्ले | 3.4-inch HD Super AMOLED डिस्प्ले | 4-इंच pOLED कवर डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz रिफ्रेश रेट और 60Hz रिफ्रेश रेट | 165Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | क्वॉलकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर | क्वॉलकॉम Snapdragon 8s Gen 2 प्रोसेसर |
| स्टोरेज | 12GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज | 12GB तक रैम और 512GB की स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 50MP वाइड एंगल कैमरा 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर | 50MP के मुख्य सेंसर 50MP के टेलीफोटो कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 10MP सेल्फी कैमरा | 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा |
| बैटरी | 4,000mAh बैटरी, 25W चार्जिंग | 4,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग |