Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smartphone चलाना हो रहा मुश्किल, बार-बार हो रहा है हैंग; इन तरीकों से दूर होगी आपकी ये परेशानी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 12:30 PM (IST)

    समय के साथ जैसे-जैसे स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है फोन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वक्त के साथ स्मार्टफोन का हैंग होना स्मार्ट ...और पढ़ें

    Smartphone चलाना हो रहा मुश्किल, बार-बार हो रहा है हैंग, ऐसे दूर होगी ये परेशानी
    Smartphone चलाना हो रहा मुश्किल, बार-बार हो रहा है हैंग, ऐसे दूर होगी ये परेशानी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो डिवाइस के हैंग होने की परेशानी नहीं आती है। फोन की परफोर्मेंस स्मूद रहती है। लेकिन, समय के साथ जैसे-जैसे स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है, फोन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

    वक्त के साथ स्मार्टफोन का हैंग होना, स्मार्टफोन यूजर्स की एक कॉमन परेशानी है। अगर आपका फोन भी बहुत ज्यादा हैंग होने लगा है तो कुछ तरीकों की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है-

    सॉफ्टवेयर अपडेट

    अगर स्मार्टफोन बहुत ज्यादा ही हैंग कर रहा है तो इसकी वजह सॉफ्टवेयर का अपडेट न होना हो सकती है। अगर लंबे समय से फोन को अपडेट नहीं किया है तो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को डाउनलोड और इंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है।

    ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 40 Series में लॉन्च हुए तीन नए स्मार्टफोन, चेक करें फीचर्स और कीमत

    ऐप्स अनइन्स्टॉल

    अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जो फोन में बहुत से ऐप्स को रखते हैं तो फोन हैंग होने की यह भी एक बड़ी वजह हो सकती है। फोन से उन ऐप्स को अनइन्स्टॉल करने की सलाह दी जाती है, जिनका इस्तेमाल आप न के बराबर करते हैं।

    एनिमेटेड और लाइव वॉलपेपर

    फोन में एनिमेटेड और लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं तो फोन हैंग होने की यह भी एक वजह है। दरअसल, फोन में एनिमेटेड और लाइव वॉलपेपर रैम की परफोर्मेंस पर असर डालते हैं। यही वजह है कि फोन हैंग होने लगता है। फोन में एनिमेटेड और लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    फोन की स्टोरेज

    फोन में ढेर सारे फोटोज, वीडियो, सॉन्ग, मूवी हैं तो यह फोन हैंग होने की एक बड़ी वजह है। फोन की इंटरनल मेमोरी पर ज्यादा लोड होने से फोन हैंग होना शुरू होता है। फोन से फोटोज और वीडियो को डिलीट कर गूगल फोटोज में बैकअप को ऑन रख सकते हैं।