Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smartphone चोरी या गुम होने पर डेटा सिक्योरिटी के लिए करें ये काम, सरकार की वेबसाइट करेगी मदद

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 03:07 PM (IST)

    Smartphone Lost Or Stolen Smartphone किसी भी यूजर के लिए उसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़ा डिवाइस होता है। डिवाइस का खोना या चोरी होना मतलब एक बड़ ...और पढ़ें

    Smartphone Lost Or Stolen, Pic Courtesy- Unsplash
    Smartphone Lost Or Stolen, Pic Courtesy- Unsplash

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन किसी भी यूजर के साथ उसके साये की तरह रहता है। दिनभर के कुछ कामों को छोड़ दें तो हर यूजर की पॉकेट या हाथ में इस डिवाइस को देखा जाता है। स्मार्टफोन की जरूरत भी यूजर को दिनभर में कई दफा पड़ती है।

    यह केवल कॉलिंग ही नहीं, चैटिंग, पेमेंट और इंटरनेट से जुड़े कई कामों के लिए जरूरी डिवाइस है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस यूजर की प्राइवेसी से भी जुड़ा होता है। ऐसे में डिवाइस को कहीं खो जाना या चोरी हो जाना किसी भी यूजर के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ा कर सकता है।

    स्मार्टफोन के खोने पर सबसे पहले करें ये काम

    हर स्मार्टफोन यूजर को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि फोन खोने की स्थिति में आखिर सबसे पहले क्या करना चाहिए। स्मार्टफोन खोने पर इसकी रिपोर्ट किया जाना जरूरी है।

    डिवाइस खोने पर भारत सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (Central Equipment Identity Register) को सूचित कर सकते हैं। डिपार्टमेंट आफ टेलीकम्युनिकेशन ने यूजर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर की शुरूआत साल 2019 में की है।

    खबरें और भी

    कैसे मदद करती है वेबसाइट

    सरकार की इस वेबसाइट की मदद से यूजर का डिवाइस ब्लॉक किया जा सकता है। यानी डिवाइस ब्लॉक होने पर आपकी प्राइवेट और बैंकिग जानकारियों के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकता है।

    यह वेबसाइट आइएमईआइ नंबर की मदद से डिवाइस को ब्लॉक कर देती है। प्लेटफार्म मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों और टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर काम करता है।

    सरकार की इस सुविधा का कैसे लें लाभ

    • सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरी होगा कि आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में डिवाइस की रिपोर्ट लिखवाएं।
    • आइएमईआइ नंबर को बंद करने के लिए https://ceir.gov.in/Home/index.jsp पर विजिट करना होगा।
    • यहां Block Stolen/Lost Mobile के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • यहां चोरी हुए डिवाइस की तमाम जानकारियां देनी होंगी। इसके अलावा, यूजर की जानकारी भी देनी होगी।
    • डिटेल सबमिट करने के बाद ओटीपी शेयर करना होगा। डिक्लेरेशन पर क्लिक कर सबमिट करना होगा।
    • रिक्वेस्ट आइडी जेनेरेट होने के बाद इस पर खोए हुए डिवाइस का स्टेटस चेक किया जा सकेगा।