Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों होता है Smartphone Overheat, इस परेशानी से निजात दिलाने में ये तरीके आ सकते हैं आपके काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 08:39 AM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन ओवरहीट होने की परेशानी हर दूसरे स्मार्टफोन यूजर से जुड़ी है। फोन के ओवरहीट होने पर डिवाइस का कवर निकाल देना चाहिए। इसके अलावा डिवाइस को चार ...और पढ़ें

    स्मार्टफोन ओवरहीट होने पर डिवाइस को लेकर कुछ सेटिंग्स का ध्यान रख सकते हैं
    स्मार्टफोन ओवरहीट होने पर डिवाइस को लेकर कुछ सेटिंग्स का ध्यान रख सकते हैं

    HighLights

    1. डिवाइस का ओवरहीट होना मालवेयर की एंट्री का संकेत हो सकता है।
    2. डिवाइस ओवरहीट होने पर डेटा, जीपीएस मेन सेटिंग्स को तुरंत ऑफ करें।
    3. डिवाइस ओवरहीट होने पर फोन को चार्जिंग पर लगाने की गलती न करें।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए क्या आपने भी महसूस किया कि डिवाइस ओवरहीट हो रहा है। डिवाइस के ओवरहीट होने की परेशानी एक स्मार्टफोन यूजर के लिए कॉमन परेशानी है। हालांकि, स्मार्टफोन के ओवरहीट होने को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

    फोन क्यों होता है ओवरहीट

    फोन के ओवरहीट होने की कुछ सामान्य वजहें हो सकती हैं। अगर स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या डिवाइस को डायरेक्ट हीट वाली जगह रखते हैं तो डिवाइस ओवरहीट हो जाता है।

    कुछ स्थितियों में डिवाइस का ओवरहीट होना मालवेयर की एंट्री का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में डिवाइस के ओवरहीट होने पर इसे कूल डाउन करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    स्मार्टफोन ओवरहीट होने पर क्या करें

    फोन का कवर

    स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए अगर डिवाइस गर्म लग रहा है तो सबसे पहले डिवाइस के कवर को निकाल दें। कवर की वजह से फोन और गर्म हो सकता है। फोन का इस्तेमाल कुछ समय के लिए न करें या जरूरी है तो बिना कवर के ही करें।

    ऐरोप्लेन मोड

    फोन इस्तेमाल करते हुए गर्म महसूस हो रहा है तो डिवाइस की कुछ मेन सेटिंग्स को तुरंत ऑफ करें। फोन में डेटा, ऐरोप्लेन मोड, लोकेशन, ब्लूटुथ, जीपीएस को तुरंत ऑफ कर दें।

    इन सेटिंग्स को ऑफ करने के साथ ही डिवाइस की बैटरी को सेव किया जा सकता है।

    तेज धूप

    फोन ज्यादातर स्थितियों में सनलाइट के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में रहने की वजह से ओवरहीट होता है। ऐसे में आउटडोर में डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फोन को धूप से बचाएं

    कैश फाइल्स

    फोन ओवरहीट हो रहा है तो डिवाइस की स्टोरेज को कुछ कम कर सकते हैं। फोन की सेटिंग्स में जाकर कैश फाइल्स को क्लीन कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन के उन ऐप्स को तुरंत रिमूव करें, जो आपके लिए काम की नहीं रह गई हैं।

    ध्यान रहे, अगर फोन ओवरहीट हो रहा है तो ऐसे समय में फोन को चार्ज करने की गलती भूलकर भी न करें।

    खबरें और भी