यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Smartphone Tips: घर पहुंचते ही तुरंत ऑन हो जाएगा Smartphone, खुद-ब-खुद हट जाएगा डिवाइस पर लगा लॉक
Smartphone Tips क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो स्मार्टफोन को लॉक रखना पसंद करते हैं। हालांकि हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी ...और पढ़ें

HighLights
- बार-बार फोन पर पिन- पासवर्ड या पैटर्न एंटर करना किसी को भी परेशान कर सकता है।
- फोन लॉक्ड रहे और बार-बार अनलॉक न करना पड़े, इसके लिए एक सेटिंग यूज कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो स्मार्टफोन को लॉक रखना पसंद करते हैं। हालांकि, हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए फोन को लॉक करता है, लेकिन कई बार यही लॉक परेशानी की एक बड़ी वजह बन जाता है।
बार-बार फोन को अनलॉक करना और पिन- पासवर्ड या पैटर्न एंटर करना किसी की भी झुंझलाहट की वजह बन सकता है। बहुत कम यूजर्स को फोन के स्मार्ट लॉक की जानकारी होती है।
एंड्रॉइड फोन में मिलती है एक खास सेटिंग
दरअसल, एंड्रॉइड यूजर्स को फोन में स्मार्ट लॉक की सुविधा मिलती है। इस लॉक के साथ आपका फोन कुछ खास स्थितियों में खुद अनलॉक हो जाता है।
(12).jpg)
यानी फोन को बार-बार अनलॉक करने की ही झंझट खत्म हो जाती है। अच्छी बात ये है कि स्मार्टफोन को नॉर्मल तरीके से लॉक्ड रखा जा सकता है।
Smart Lock कैसे करता है काम
एंड्रॉइड फोन में स्मार्ट लॉक एक खास तरीके से काम करता है। यूजर फोन सेटिंग में अपने वर्कप्लेस और घर के एडरेस की जानकारियां सेव रख सकता है। इन एडरेस को यूजर ट्रस्टेड प्लेस की तरह सेव कर सकता है।
(1).jpg)
यानी जैसे ही यूजर काम से घर लौटता है या घर से ऑफिस पहुंचता है, फोन अनलॉक रखा जा सकेगा। इस बीच फोन पहले की तरह लॉक्ड रख सकते हैं। ट्रस्टेड प्लेस पर फोन को कम से कम 4 घंटे के लिए अनलॉक रखने की सुविधा मिलती है।
Smart Lock ऐसे करें इनेबल
- सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर आना होगा
- अब Security के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- यहां Smart Lock के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- अब Trusted places के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- यहां Add trusted place पर टैप करना लोकेशन शेयर करनी होगी।
- लोकेशन की जानकारी शेयर करने के साथ ही यह सेटिंग इनेबल कर सकते हैं।