Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम RAM वाला फोन भी फर्राटे से करता है काम, यहा जानें आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट

    Updated: Wed, 29 May 2024 06:00 PM (IST)

    Smartphones Tips अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा RAM वाला स्मार्टफोन ही अच्छा होता है। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले हमेशा कन्फ्यूजन रहती है कि कितने ...और पढ़ें

    कम RAM वाला फोन भी फर्राटे से करता है काम
    कम RAM वाला फोन भी फर्राटे से करता है काम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने से पहले हमारे मन में एक सवाल तो आता है कि आखिर हमें कितने RAM वाला फोन खरीदना चाहिए। दरअसल, कहा जाता है कि जितना ज्यादा रैम रहेगा उतना फास्ट आपका फोन काम करेगा।

    वैसे यह कहना गलत नहीं है कि RAM किसी भी स्मार्टफोन का जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन स्मार्टफोन खरीदते समय हमें बाकी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

    अगर बात करें कि कितने रैम वाला स्मार्टफोन बेस्ट रहता है? इस बेसिक सवाल का जवाब कि रैम पूरी तरह से स्मार्टफोन के इस्तेमाल करने पर निर्भर करता है। आप कितना ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं उस आधार पर ही आपको रैम का सिलेक्शन करना चाहिए।

    क्या होता है RAM? (What is RAM)

    Random Access Memory को ही RAM कहा जाता है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन में दो तरह के स्टोरेज होते हैं, एक RAM और दूसरा ROM. ROM में आपके फोटो, वीडियो, ऐप्स स्टोर होते हैं। यह सभी ऐप्स, फोटो, वीडियो रैम पर रन होते हैं। फोन में जो भी चीज चलती है उसके लिए रैम की जरूरत होती है। ऐसे में फोन में स्मूथली रन करें इसके लिए ज्यादा रैम होना चाहिए।

    इसे ऐसे समझिए कि अगर आपके पास 4 जीबी रैम वाला फोन है तो उस स्मार्टफोन पर गेम खेलने या फिर म्लटी टास्किंग करने में दिक्कत आएगी। वहीं 12 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन पर आसानी से मल्टीटास्किंग किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Google Wallet से कितना अलग है DigiLocker, इस फीचर की वजह से गूगल वॉलेट है खास

    कितने जीबी रैम है आपके लिए बेस्ट

    अगर आप स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। केवल कॉल, मैसेज, बेव ब्राउजिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए 4जीबी रैम वाला फोन भी अच्छा रहेगा।

    वहीं, अगर आप फोन में सोशल मीडिया, गेमिंग, वीडियो एडिटिंग करते हैं तब आपको 6GB से लेकर 8GB रैम वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहिए।

    इसी तरह 4K वीडियो एडिटिंग और हैवी गेमिंग के लिए 12GB रैम वाला स्मार्टफोन अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपकी प्राइवेट बातें भी तो नहीं सुन रहा आपका मोबाइल? बचना है तो तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग