विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telegram vs WhatsApp: बैन हो गया टेलीग्राम तो इन फीचर्स से हाथ धो बैठेंगे यूजर्स, वॉट्सऐप पर भी नहीं मिलते

Published: Tue, 27 Aug 2024 01:30 PM (IST)

मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का इस्तेमाल भारत में 50 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं। ऐसे में अगर टेलीग्राम बैन ...और पढ़ें

टेलीग्राम के ये फीचर्स नहीं मिलते वॉट्सऐप पर
टेलीग्राम के ये फीचर्स नहीं मिलते वॉट्सऐप पर

HighLights

  1. टेलीग्राम प्ले स्टोर पर 1 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स वाला प्लेटफॉर्म है।
  2. मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम भारत में 50 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम भारत में बहुत जल्द बैन हो सकता है। टेलीग्राम के सीईओ और फाउंडर पावेल दुरोव की पेरिस में गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी चौकन्नी हो गई है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से टेलीग्राम को लेकर जानकारी की मांग की है। भारत सरकार की ओर से जांचा जा रहा है कि क्या टेलीग्राम भारत में भी किसी तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

भारत में टेलीग्राम के लाखों यूजर्स

मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का इस्तेमाल भारत में 50 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं। ऐसे में अगर टेलीग्राम बैन हो जाता है तो बहुत से यूजर्स सरकार के इस फैसले से प्रभावित होंगे। टेलीग्राम प्ले स्टोर पर 1B से ज्यादा डाउनलोड्स वाला प्लेटफॉर्म है।

टेलीग्राम को लेकर उन फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो मेटा का पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने यूजर्स को नहीं देता।

वॉट्सऐप पर नहीं टेलीग्राम वाले ये फीचर

सीक्रेट चैट

टेलीग्राम पर यूजर्स को प्राइवेट चैटिंग के लिए सीक्रेट चैट की सुविधा मिलती है। प्राइवेट चैट को कंपनी नॉर्मल चैट से सुरक्षित बनाती है। सीक्रेट चैट ओपन करते हैं तो इस पेज का स्क्रीनशॉट भी कैप्चर नहीं किया जा सकता है। वहीं, वॉट्सऐप पर प्राइवेट चैट को लॉक करने की सुविधा तो मौजूद है, लेकिन सीक्रेट चैट जैसा फीचर नहीं मिलता है।

मल्टीपल डीपी

टेलीग्राम पर यूजर्स को एक ही अकाउंट के साथ एक से ज्यादा डेस्कटॉप प्रोफाइल लगाने की सुविधा मिलती है। टेलीग्राम यूजर एक ही समय पर एक से ज्यादा पिक्चर एक-एक कर ऐड कर सकता है। वॉट्सऐप पर यूजर को एक ही प्रोफाइल लगाने की सुविधा मिलती है। यूजर वॉट्सऐप स्टेटस में केवल एक से ज्यादा पिक्चर अपलोड कर सकता है।

नियरबाई पर्सन को ऐड करना

टेलीग्राम अपने यूजर्स को उनके आसपास मौजूद लोगों को ऐड करने की सुविधा देता है। पीपल नियरबाई फीचर के साथ टेलीग्राम लोकेशन एक्सेस के आधार पर नए लोगों को जोड़ने की सुविधा देता है। वॉट्सऐप पर नए लोगों को जोड़ने के लिए नंबर या क्यू आर कोड स्कैन करने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं टेलीग्राम के मालिक Pavel Durov, फ्रांस में पुलिस ने क्यों किया उन्हें गिरफ्तार

अलग-अलग ऐप आइकन

टेलीग्राम यूजर्स को ऐप आइकन सेलेक्ट करने की सुविधा मिलती है। ऐप के लिए फ्री और पेड आइकन की सुविधा मौजूद है। टेलीग्राम यूजर डिफॉल्ट, विंटेज, एक्वा, प्रीमियम, टर्बो, नोक्स जैसे आइकन चुन सकते हैं। वॉट्सऐप पर यूजर्स को केवल एक ही आइकन की सुविधा मिलती है।

वॉइस-टू-टेक्स्ट कन्वर्जन

टेलीग्राम पर यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी मिलती है। पेड-यूजर्स को वॉइस-टू-टेक्स्ट कन्वर्जन फीचर की सुविधा मिलती है। यानी यूजर किसी भी वॉइस मैसेज को पढ़ सकता है। वॉट्सऐप पर इस तरह के फीचर को लाए जाने की तैयारी चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।