Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    YouTube का सबसे पहला वीडियो आज से 19 साल पहले हुआ था अपलोड, 26 साल का नौजवान जू में कुछ यूं आया था नजर

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 08:57 AM (IST)

    गूगल के पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब का इस्तेमाल आप भी करते होंगे। क्या आपके जेहन में कभी सवाल आया कि यूट्यूब पर पहला वीडियो (first ever Y ...और पढ़ें

    YouTube का सबसे पहला वीडियो आज से 19 साल पहले हुआ था अपलोड
    YouTube का सबसे पहला वीडियो आज से 19 साल पहले हुआ था अपलोड

    HighLights

    1. पहला यूट्यूब वीडियो सैन डियागो जू से शूट किया गया था।
    2. पहला यूट्यूब वीडियो हाथियों की सूंड के बारे में था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब (YouTube) को आज गूगल (Google) के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के नाम से जाना जाता है।

    क्या आप जानते हैं गूगल सर्च के बाद दूसरे सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इस प्लेटफॉर्म को स्थापित करने में गूगल का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं है।

    गूगल नहीं, PayPal से जुड़ा है YouTube

    जी हां, यूट्यब को गूगल के प्लेटफॉर्म की पहचान मिलने से पहले यह पेपाल (PayPal) के तीन कर्मचारियों द्वारा स्थापित प्लेटफॉर्म था। जिसकी स्थापना के ठीक एक साल बाद गूगल ने इसे खरीद लिया था।

    YouTube पर पहला वीडियो कब हुआ अपलोड?

    यूट्यूब पर हर दूसरा इंटरनेट यूजर रोजाना कई वीडियो देखता है, क्या आपके जेहन में कभी सवाल आया कि यूट्यूब का पहला वीडियो कब और किसने अपलोड किया होगा।

    दरअसल, यूट्यूब पर पहला वीडियो आज से ठीक 19 साल पहले 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो को यूट्यूब के को-फाउंडर जावेद करीम (YouTube co-founder Jawed Karim) ने अपलोड किया था।

    कहां से अपलोड हुआ था YouTube का पहला वीडियो?

    यूट्यूब का सबसे पहला वीडियो इस 26 साल के नौजवान युवक (YouTube co-founder Jawed Karim) ने अपलोड किया था।

    जावेद करीम ने अमेरिका के सैन डियागो जू (San Diego Zoo in the US) से इस वीडियो को शूट किया था।

    यूट्यूब का सबसे पहला वीडियो Me at the zoo टाइटल से अपलोड हुआ था। जावेद करीम का यह वीडियो मात्र 19 सेकंड का था।

    पहले YouTube वीडियो में क्या था खास

    यूट्यूब के पहले वीडियो को अब तक 31 करोड़ से ज्यादा (31,70,82,171 Views) व्यूज मिल चुके हैं। सबसे रोचक बात ये यह वीडियो आज भी जावेद करीम के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर मौजूद है।

    करीम के इस चैनल पर यह पहला और एकमात्र वीडियो है। अब आपके जेहन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर यूट्यूब के पहले वीडियो में किस टॉपिक पर बात की गई होगी।

    ये भी पढ़ेंः YouTube वीडियो बिना प्ले किए ही जान जाएंगे छुपा हुआ सारा कंटेंट; Gemini इस जादुई तरीके से करेगा मदद

    किस बारे में था पहला YouTube वीडियो

    इसका जवाब कुछ इस तरह समझ सकते हैं कि यह वीडियो एक साधारण सा वीडियो था। करीम ने जू में हाथियों के आगे इस वीडियो को शूट किया था।

    उन्होंने अपने इस 19 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ हाथियों के सूंड को लेकर बात कही थी। करीम ने हाथियों के सूंड के बारे में कहा था कि हाथियों के बारे यह सबसे रोचक बात है कि इनके पास एक लंबी सूंड होती है।

    कब हुई थी YouTube की स्थापना

    YouTube.com डोमेन नाम को 14 फरवरी 2005 को रजिस्टर्ड किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम स्टीव चेन (Steve Chen, Chad Hurley, Jawed Kari) में मिलकर स्थापित किया था।

    खबरें और भी

    वहीं, यूट्यब को पहला वीडियो अपलोड होने के ठीक एक महीने बाद मई 2005 में पब्लिकली लॉन्च किया गया था। अक्टूबर 2006 में गूगल ने यूट्यूब को 1.6 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था।