Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Electric Water Gun: इस होली रंगो की बौछार से बिखेरे प्यार, कम दाम में आती है ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक वॉटर गन

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:06 AM (IST)

    होली का त्यौहार कुछ दिन ही दूर हैऐसे में हर कोई होली की तैयारी में जुट गए है। आपकी होली को और रंगीन और मजेदार बनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

    इस होली रंगो की बौछार से बिखेरे प्यार, कम दाम में आती है ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक वॉटर गन
    इस होली रंगो की बौछार से बिखेरे प्यार, कम दाम में आती है ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक वॉटर गन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के हर कोने के लोग होली मनाने में जुट गए है। ऐसे में आपकी होली को और शानदार बनाने के लिए हम आपको लिए कुछ खास लाए है। यहां हम कुछ इलेक्ट्रिक वॉटर गन के बारे में जानेंगे, जो बहुत खास हैं।

    आपको बता दें कि इन वॉटर को बिजली से चार्ज किया जाता है और ये पानी लंबी धार फेंकने के लिए जानी जाती है। यहां हमने जो भी गन लिस्ट की है, उनकी कीमत 2000 रुपये से कम है। इन वटर गन को आप मिशो, अमेजन और फ्लिपकार्ड से खरीद सकते हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

    High Pressure Holi Pichkari Electric Water Gun

    • फिलहाल ये किसी कंपनी के नाम से नहीं आता है और आप इसे मिशो से खरीद सकते हैं।
    • ये गन खासकर बच्चों के लिए बहुत अच्छी होती है, जिसमें आपको तेज प्रेशर के साथ लंबी दूरी तक पानी का धार मिलती है।
    • कीमत की बात करें तो आप इसे मिशो पर केवल 998 रुपये में खरीद सकते हैं।
    • इस वॉटर गन को आराम और उपयोग में आसानी के लिए तैयार किया गया है, जिसमें एक एर्गोनोमिक ग्रिप मिलती है जो आपके हाथ में आराम से फिट बैठती है।
    • इलेक्ट्रिक वॉटर गन एक रिचार्जेबल 3.7V बैटरी के साथ आती है, जो यूएसबी चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बैटरी केवल 2 घंटे में चार्ज हो जाती है।

    यह भी पढ़ें - PVC Voter ID Card Online: चुनाव से पहले बदल लें पुराना कागज वाला वोटर आईडी कार्ड, Free में ऐसे मिल रहा है ये रंगीन स्मार्ट कार्ड

    VIZWA High Pressure Holi Pichkari

    • इस वॉटर गन को एर्गोनोमिक ग्रिप के साथ आराम और उपयोग में आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
    • इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक वॉटर गन की बैटरी यूएसबी चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसे लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसमें एक USB चार्जर और 1 x 3.7V बैटरी शामिल है। आपको बता दें कि इसके सिंगल फुल बैटरी चार्जिंग का समय 2 घंटे है।
    • ये गन बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए बेस्ट है। इससे आप होली के अलावा समुद्र के किनारे, स्विमिंग पूल, बगीचे, पार्टी के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
    • इसकी कीमत अमेजन पर1049 रुपये है।

    Dhinchak Automatic Water Gun

    • यह एक सुपर हाई क्वालिटी वाटर इलेक्ट्रिक गन है , जिसमें एक इनबिल्ट 550 एमएल वॉटर टैंक है।
    • इसे एक बार पूरा लोड करने पर यह लगभग 130 बार फायर किया जा सकता है।
    • यह 30-40 फीट की रेंज तक गोली मार सकती हैऔर यह यूएसबी चार्जिंग केबल और रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है।
    • इसकी बैटरी कम्पार्टमेंट लीक-प्रूफ डिजाइन के साथ बनाई गई है।
    • कीमत की बात करें तो इसे 1999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें -X पर इस शख्स ने किया था सबसे पहला पोस्ट, कही थी ये खास बात; करोड़ों में नीलाम हुआ फिर पहला ट्वीट

    खबरें और भी