Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन Smartphone में मिलती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, बिना नेटवर्क के भी भेज सकेंगे SOS

    Updated: Fri, 17 May 2024 08:30 PM (IST)

    सैटेलाइट कनेक्टिविटी आजकल काफी चर्चा में रह रहा है। ऐसे में कई ब्रांड्स है जो इस फीचर को अपने फोन में पेश कर रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम एपल का है। इ ...और पढ़ें

    इन Smartphone में मिलती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, यहां चेक करें लिस्ट
    इन Smartphone में मिलती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, यहां चेक करें लिस्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी काफी चर्चा में रही है। खासकर तब से जब से एपल ने अपने आईफोन 14 के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी SOS इमरजेंसी सर्विस की बात की थी। हालांकि ये सर्विस भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अन्य देशों में इसे पेश किया गया है।

    इसके बाद कई ऐसे डिवाइस आए, जिन्होंने सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आने की बात कही है। इस लिस्ट में Huawei और Vivo के फोन तो भी शामिल किया गया है।

    iPhone 14 सीरीज

    Apple ने इस सीरीज के साथ अपनी SOS सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस को शुरू किया था। फिलहाल इस सर्विस को सबसे पहले भारत में पेश किया गया था।

    फीचर्स की बात करें तो इस सीरीज में Super Retina XDR डिस्प्ले, 48MP कैमरा, डायनामिक डिस्प्ले और A16 Bionic चिपसेट मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Jio ने लॉन्च किया FanCode सब्सक्रिप्शन प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये लाभ

    iPhone 15 सीरीज

    ये Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज है। इसमें भी आपको सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जाती है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को एपल ने A17 Pro प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

    नए चिपसेट के साथ यूजर को बेहतर परफोर्मेंस मिलती है। इसके अलावा, ऑटोकरेक्ट और पर्सनल वॉइस फीचर का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।

    Huawei Mate 50 और Huawei Mate 50 Pro

    इन दोनों फोन में भी कंपनी ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी को पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो Huawei Mate 60 Pro में ट्रिपल-रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें OIS क्षमता वाला 50MP प्राइमरी सेंसर मिलता है।

    Huawei Mate 60 Pro चार अलग-अलग कलर ऑप्शन- ग्रीन, सिवलर, पर्पल और ब्लैक में आता है और ये कंपनी का पहला सटैलाइट कनेक्टिविटी फोन है।

    Vivo X100 Ultra

    इस डिवाइस को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है और इस फोन में भी कंपनी ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी को पेश किया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ चिपसेट मिलता है, जिसमें 16GB रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है। वहीं Vivo X100 Ultra में अब तक का सबसे बड़ा टेलीफोटो सेंसर है।

    यह भी पढ़ें- Twitter.com बना X.com, ऐसा करने के पीछे एलन मस्क का है खास कनेक्शन

    खबरें और भी