Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस प्लान के साथ मिलता है 14 OTT और एक्स्ट्रा डेटा का फायदा, यहां जानें डिटेल्स

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 02:00 PM (IST)

    Jio अपने कस्टमर्स के लिए कई प्लान लाता रहता है जिसे वे अपनी जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे है ...और पढ़ें

    Jio के इस प्लान में मिलता है 14 OTT का फायदा
    Jio के इस प्लान में मिलता है 14 OTT का फायदा

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मुख्य रुप से 3 टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिसमें जियो, एयरटेल और वीआई शामिल है। ये तीनों ऑपरेटर्स अपने कस्टमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार अपने प्लान्स और सर्विसेस को अपडेट करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही जियो Jio के 1,198 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था।

    इस प्लान को कंपनी ने JioTV प्रीमियम प्लान के तहत पेश किया गया है, जिसमें आपको एक्स्ट्रा डेटा के साथ-साथ 14 OTT का फायदा मिलता है। ये जानकारी हमें टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट पर लेटेस्ट लिस्टिंग के तहत मिली है। आइये इस प्लान के बार में जानते हैं।

    मिलता है एक्स्ट्रा डेटा का फायदा

    • इस प्लान के सथ आपको अनलिमिटेड डेटा, वॉयस और एसएमएस की सुविधा मिलती है। 1198 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दी गई है।
    • इसके अलावा इसमें इसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलते हैं।
    • इस प्लान के साथ आपको 18GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इसे आपको MyJio में जाकर हाई स्पीड डेटा वाउचर रिडीम करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें -iPhone 16 और iPhone 16 Pro Max की बैटरी डिटेल्स आईं सामने, जानें पुराने मॉडल से कैसे होंगी बेहतरं

    14 OTT का फायदा

    • इस प्लान के साथ कंपनी 14 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसमें JioCinema प्रीमियम, डिज्नी + हॉटस्टार, सोनी लिव, Zee5, अमेजन प्राइम वीडियो (मोबाइल वर्जन), लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी +, डॉक्यूबे, SunNXT, होइचोई, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका शामिल है, जिसे JioTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए पाया जा सकता है।
    • आपको बता दें कि इस प्लान को खासकर JioTV प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश किया गया था। ये प्लान 15 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। 
    • कंपनी ने इस प्लान के साथ दो प्लान और लॉन्च किए थे, जिसमें 398 रुपये का मंथली प्लान और 4498 रुपये का एनुअल प्लान शामिल है। 

    यह भी पढ़ें - Realme ने 2023 में बेचे 17.4 मिलियन स्मार्टफोन, टॉप 5 ब्रांड में हुआ शामिल

    खबरें और भी