Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंखों के नजदीक लाए Smartphone तो मायोपिया का हो सकता है खतरा, इतने इंच की रखनी होगी दूरी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:25 AM (IST)

    Apple iPhone Screen Distance feature स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर लगभग सारा दिन कर रहा है। फोन आज के समय की जरूरत है वहीं दूसरी ओर यह बात भी क ...और पढ़ें

    आंखों के नजदीक लाए Smartphone तो मायोपिया का हो सकता है खतरा, इतने इंच की रखनी होगी दूरी
    आंखों के नजदीक लाए Smartphone तो मायोपिया का हो सकता है खतरा, इतने इंच की रखनी होगी दूरी

    HighLights

    1. फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना यूजर को नुकसान पहुंचा सकता है।
    2. डिवाइस स्क्रीन से निकलने वाली लाइट से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर लगभग सारा दिन कर रहा है। फोन आज के समय की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर यह बात भी किसी से नहीं छुपी की फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना यूजर को नुकसान पहुंचा सकता है। खास कर आंखों को डिवाइस स्क्रीन से निकलने वाली लाइट से नुकसान पहुंच सकता है।

    कितना दूर होना चाहिए आंखों से फोन

    क्या आप जानते हैं कि फोन का इस्तेमाल कितनी दूरी से करना सही है? अगर नहीं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। फोन को चेहरे से 12 इंच यानी 30 सेंटीमीटर से दूर रखने की सलाह दी जाती है।

    यहां तक कि आईफोन मेकर कंपनी एपल अपने यूजर की आंखों की सुरक्षा के लिए एक खास फीचर भी पेश करती है।

    12 इंच की दूरी का नहीं रखा ख्याल तो होगा नुकसान

    एपल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी की ही मानें तो अगर यूजर अपने फोन को बहुत करीब से इस्तेमाल करता है तो इसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ सकता है। 12 इंच की दूरी का ख्याल लंबे समय तक नजरअंदाज करना यूजर को आईस्ट्रेन और मायोपिया के खतरे में डाल सकता है।

    ये भी पढ़ेंः 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं iPhone 15, बदले में देना होगा ये वाला फोन

    मायोपिया क्या है

    मायोपिया की स्थिति में एक स्वस्थ व्यक्ति की दूर देखने की रोशनी प्रभावित हो जाती है। व्यक्ति को पास का तो नजर आता है, लेकिन दूर की वस्तुओं को देखने में यह ब्लर यानी धुंधली नजर आती है। मायोपिया के शिकार बच्चे भी हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    आईफोन का कौन-सा फीचर आता है काम

    दरअसल, आईफोन मेकर कंपनी iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ स्क्रीन डिस्टेंस की सुविधा दे रही है। यह फीचर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिफॉल्ट रूप में ऑन रहता है।

    जैसे ही यूजर स्क्रीन को आंखों के नजदीक लाता है, फोन की स्क्रीन पर अलर्ट जारी हो जाता है।