विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना YouTube वीडियो रोके झटपट दे सकते हैं WhatsApp मैसेज का जवाब, Android फोन में मिलता है ये कमाल का फीचर

Published: Tue, 09 Apr 2024 07:00 PM (IST)

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब फोन में एक साथ दो काम करने की जरूरत पड़ी हो। अगर ...और पढ़ें

Android फोन में मिनी विंडो फीचर, ऐसे करता है काम
Android फोन में मिनी विंडो फीचर, ऐसे करता है काम

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं आप यूट्यूब पर चल रहे किसी गाने या किसी स्पेसिफिक ऐप पर चल रहे मैच को बिना बीच में कट गए आसानी से फोन में दूसरा काम कर सकते हैं।

जी हां, ऐसा आप एंड्रॉइड फोन में मिनी विंडो फीचर के साथ कर सकते हैं। दरअसल, मिनी विंडो फीचर फोन में मल्टीटास्किंग से जुड़ा है।

क्या है मिनी विंडो फीचर

इस फीचर के साथ आप फोन में एक साथ एक बार में एक से ज्यादा काम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अपने फोन में यूट्यूब वीडियो को बिना रोके वॉट्सऐप मैसेज चेक करने से लेकर गूगल सर्च तक कर सकते हैं।

दरअसल, मिनी विंडो फीचर के साथ मोबालइ ऐप फोन पर एक छोटी विंडो में सिमट जाता है। यानी फोन पर मोबाइल ऐप तो नजर आता है, लेकिन यह फोन के पूरे डिस्प्ले पर नजर नहीं आता है।

यह पूरी डिस्प्ले में कहीं साइड पर छोटी-सी विंडो के साथ नजर आता है।

मिनी विंडो फीचर कैसे करें इस्तेमाल

  • फोन में मिनी विंडो फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 से ज्यादा ऐप्स को रिसेंट ऐप्स में ओपन करना होगा।
  • अब फोन में जिस ऐप को मिनी विंडो के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं, उस पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
  • लॉन्ग प्रेस करने के साथ ही ऐप के साथ कुछ ऑप्शन नजर आते हैं, इनमें एक मिनी विंडो का होता है।
  • इस फीचर पर टैप करने के साथ ही फोन का ऐप एक छोटी- विंडो में नजर आने लगता है।
  • ऐप छोटी- विंडो में खुलने के साथ फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप साथ में रन होता रहता है।

ये भी पढ़ेंः फोन में मौजूद ये App खा रहा आधे से ज्यादा बैटरी, हर दूसरा Smartphone यूजर कर रहा इस्तेमाल

मिनी विंडो फीचर का इन मौकों पर करें इस्तेमाल

  • यूट्यूब पर किसी गाने को सुन रहे हैं और इस बीच वॉट्सऐप चेक करना चाहते हैं तो यूट्यूब को मिनी विंडो में ओपन कर सकते हैं।
  • फोन पर कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और इस बीच कोई वॉट्सऐप मैसेज आ रहा है तो वॉट्सऐप को मिनी विंडो में ओपन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।